Himachal Pradesh Weekly Current Affairs (September 2nd Week)
हिमाचल में राष्ट्रिय शिक्षा निति 2020 लागू
8 सितम्बर 2020 को हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रिय शिक्षा निति 2020 को लागू कर दिया गया है। निति लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया। इसके लिए शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में 43 सदस्यों की टास्क फोर्स गठित की। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक को सदस्य सचिव नियुक्त किया। टास्क फोर्स में विभिन्न विभागों के सचिव,विश्वविद्यालयों के कुलपति और स्कूल -कॉलेजों के शिक्षक सदस्य होंगे। टास्क फोर्स में शिक्षा ,स्वास्थ्य ,तकनीकी शिक्षा ,वित्त ,युवा और खेल सेवाएं और सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव ,शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष और हायर एजुकेशन कॉउंसिल के अध्यक्ष ,एचपीयू के आलावा क्लस्टर विवि मंडी ,तकनीकी विवि हमीरपुर के कुलपति ,उच्च शिक्षा निदेशक ,प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ,एससीईआरटी सोलन और डाइट शिमला के प्रिंसिपल भी सदस्य होंगे। मनोनीत सदस्यों में सीयू धर्मशाला के कुलपति ,कई शिक्षक,शिक्षाविद शामिल किए
न्यू शिमला में न्यूट्रिशनल पार्क बनेगा
भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से न्यू शिमला में न्यूट्रिशनल पार्क विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रिय पोषण माह के तहत पटयोग वार्ड में इस पार्क का शुभारंभ किया गया। पार्क में तुलसी ,गिलोय ,अश्वगंधा ,शतावरी ,लेमन घास आदि पौधे लगाए गए।
बिलासपुर के डॉ अशोक कॉर्निया हीरो के विशेष पुरस्कार से सम्मानित
बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ में हुए वर्चुअल आई डोनेशन फोर्टनाइट 2020 समारोह में नेत्र रोग में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर कॉर्निया हीरो के विशेष पुरस्कार से नवाजा गया है।
अटल इनोवेशन रैंकिंग
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टीटूशन ऑन इनोवेशन अचीवमेंट में डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी ,नौणी , हिमाचल प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाला सरकारी विश्वविद्यालय बन गया है। इस रैंकिंग में नौणी विश्विद्यालय को देश के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विश्विद्यालयों की श्रेणी में ‘बैंड ए’ (6 से 25 रैंक ) में रखा गया है। इस साल रैंकिंग छह श्रेणियों में की गई है।
Himachal Pradesh Weekly Current Affairs (September 2nd Week)
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment