Weekly Current Affairs 20/09/2020 To 26/09/2020
- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में हुई। पहला मैच रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस और एम.एस. धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया।
- वर्चुअल वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (VAIBHAV) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 2 अक्टूबर 2020 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। यह शिखर सम्मेलन लगभग एक महीने के विचार-विमर्श सत्र के बाद होगा जो कि 3 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2020 तक चलेगा।
- भारत ने ओडिशा परीक्षण रेंज से ‘अभ्यास’ ड्रोन की सफल परीक्षण उड़ान आयोजित की।
- संसद ने आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक पारित किया इसके अनुसार अनाज, दालें, तिलहन, खाद्य तेल, प्याज और आलू आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटा दिए गए।
- आंग रीता शेरपा, 10 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति, का काठमांडू में 72 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- नासा ने 2024 में चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की आर्टेमिस योजना की घोषणा की।
- स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस ने पुरुषों के पोल वॉल्ट में 14 मीटर का नया विश्व आउटडोर रिकॉर्ड बनाया।
- 2020 में संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक बैठक 21 सितंबर 2020 को वर्चुअली आयोजित की गई थी। इसने ” The Future We Want, the UN We Need: Reaffirming our Collective Commitment to Multilateralism” शीर्षक से एक घोषणापत्र जारी किया।
- संसद द्वारा दो कृषि क्षेत्र सुधार बिलों को पारित करने के बाद, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने मार्केटिंग सीजन 2021-22 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
- रबी सीजन की सबसे बड़ी फसल गेहूं में 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। इसके अलावा अन्य रबी फसलों मसूर, चना, जौ, सरसों इत्यादि के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में भी वृद्धि की गयी है।
- राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (NAHEP) के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने महिलाओं के अनुकूल उपकरणों पर विशेष जोर देने के साथ कृषि मशीनीकरण को बढ़ाने के लिए संभावित प्रौद्योगिकी समाधानों को बढ़ावा देने के लिए ‘KRITAGYA’ के रूप में एक हैकाथन शुरू की है।
- आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण निकाय का गठन किया है।
- संसद ने उर्दू और अंग्रेजी के अलावा जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषाओं की सूची में कश्मीरी, डोगरी और हिंदी को शामिल करने के लिए विधेयक पारित किया।
- पीएम मोदी, आयुष्मान खुराना 2020 के ‘100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ की पत्रिका की सूची में शामिल।
- भारतीय नौसेना, रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी ने पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) आयोजित की।
- 24 सितंबर को विश्व समुद्री दिवस मनाया गया इस वर्ष की थीम है – ‘Sustainable Shipping for a Sustainable Planet’
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने CICA ((Conference on Interaction & Confidence Building Measures in Asia) की विशेष मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।
- संयुक्त राष्ट्र और ब्रिटेन 12 दिसंबर को एक वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी करेंगे।
- पीएम मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर आयु उपयुक्त फिटनेस प्रोटोकॉल लॉन्च किया।
- अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’ 23 सितंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘सांकेतिक भाषाएं सभी के लिए हैं’, जो सांकेतिक भाषा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी तक अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से है।
- केरल को गैर-संचारी रोगों से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के लिए अपने “उत्कृष्ट योगदान” के लिए संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ने गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण पर इस वर्ष के संयुक्त राष्ट्र अंतर टास्क फोर्स (UNIATF) पुरस्कार की घोषणा की।
- ‘Ministerial Roundtable Dialogue on Biodiversity Beyond 2020: Building a Shared Future for All Life on Earth’ को चीन द्वारा वर्चुअली आयोजित किया गया। भारत के केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मंत्री स्तरीय गोलमेज वार्ता में भाग लिया। इसका उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने हाल ही में एक नवीन चुनौती शुरू की है जिसका नाम ‘कृतज्ञ’ (कृषि-तकनीक-ज्ञान) हैकाथॉन है। यह राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (एनएएचईपी) के तहत शुरू की गयी है, इसका उद्देश्य कृषि के मशीनीकरण विशेष रूप से महिलाओं के अनुकूल उपकरण को बढ़ावा देना है।
Weekly Current Affairs 20/09/2020 To 26/09/2020
Read Also : More Current Affairs
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment