Weekly Current Affairs 11/10/2020 To 17/10/2020
- 11 अक्टूबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा उन्हें शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी अधिकार तथा भेदभाव से संरक्षण उपलब्ध करवाना है। इस वर्ष की थीम: मेरी आवाज, हमारा समान भविष्य।
- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) भुगतान प्रणाली दिसंबर 2020 से चौबीस घंटे उपलब्ध होगी।
- 11 अक्टूबर, 2020 को राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को हराकर फ्रेंच ओपन, 2020 का खिताब जीता। यह नडाल का 20वां ग्रैंड स्लैम और 13वां फ्रेंच ओपन खिताब है।
- फ्रेंच ओपन, 2020 की महिला श्रेणी के तहत, इगा स्वोटेक ने खिताब जीता। वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी थीं।
- कोरोनोवायरस महामारी के बीच लाखों लोगों को भोजन प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को नोबेल शांति पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया था।
- अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार, 2020 पॉल आर. मिलोग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को दिया गया। उन्हें नीलामी के सिद्धांत (Auction Theory) में सुधार के लिए और नए नीलामी प्रारूपों का आविष्कार करने के लिए सम्मानित किया गया।
- विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की पूर्व संध्या पर 10 अक्टूबर 2020 को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की कि भारत ने प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना शुरू की है।
- पीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में ‘SVAMITVA’ (स्वामित्व) योजना के तहत संपत्ति कार्ड का भौतिक वितरण शुरू किया।
- भारत में 8 समुद्र तटों को “Foundation for Environment Education, Denmark” द्वारा प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण से सम्मानित किया गया।
- 12 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (आरकेए) ने “कामधेनु दीपावली अभियान” नामक देशव्यापी अभियान शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य दीवाली के मौसम के दौरान गोबर के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग गोबर आधारित दीयों, धूप, अगरबत्ती, स्वास्तिक, देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियों को बढ़ावा देगा।
- केंद्र ने विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी को चिह्नित करने के लिए 100 रुपये का सिक्का जारी किया। वे भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थीं।
- ऑक्सफैम के अनुसार स्वास्थ्य व्यय सूचकांक पर भारत 155वें स्थान पर रहा। भारत स्वास्थ्य पर अपने बजट का 4% से कम खर्च करता है।
- ब्रिटेन के मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने जर्मनी के न्योरबर्गरिंग में फॉर्मूला वन आइफेल ग्रांड प्रिक्स जीता।
- जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) और बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया (BSI) ने ‘Animal Discoveries 2019 and Plant Discoveries 2019’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में 364 पशु प्रजातियों और 180 पौधों की प्रजातियों सहित 544 नई प्रजातियों की खोज की गई थी।
- ताइवान के एशिया एक्सचेंज फाउंडेशन और भारत के नेशनल मेरीटाइम फाउंडेशन ने हाल ही में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान कार्लटन चैपमैन का में निधन हुआ।
- ताइवान-एशिया एक्सचेंज फाउंडेशन (TAEF) ताइवान का एक अग्रणी थिंक टैंक और युशान फोरम का आयोजक है। यह थिंक टैंक को हाल ही में सुर्ख़ियों में था, क्योंकि इसने भारत-प्रशांत क्षेत्र मंओ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत के राष्ट्रीय समुद्री फाउंडेशन (NMF) के साथ एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
- हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ई-संजीवनी पहल के तहत 5 लाख टेलीकंसल्टेशन दर्ज किये गये। सरकार ने कहा है कि पिछले एक लाख टेली परामर्श सिर्फ 17 दिनों में पूरे हुए हैं। उच्चतम टेलीकॉन्ल्स्यूटेशन वाले शीर्ष 3 राज्य तमिलनाडु (1,69,977) उत्तर प्रदेश (1,34,992) और हिमाचल प्रदेश (39,326) हैं।
- आईएमएफ के अनुसार 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 3% का संकुचन हुआ। 2021-22 में 8.8% वृद्धि के साथ वापसी की उम्मीद है।
- भारतीय मूल के परोपकारी हरीश कोटेचा को सैंड्रा नीस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 13 अक्टूबर, 2020 को विश्व आर्थिक आउटलुक (WEO) जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2020 में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में बांग्लादेश से नीचे खिसक जाएगा।
- भारत के केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के कानून और न्याय मंत्रियों की सातवीं बैठक की मेजबानी करेंगे। 16 अक्टूबर को होने वाली इस आभासी बैठक में चीन, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान और किर्गिज गणराज्य के कानून और न्याय मंत्री भाग लेंगे।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अक्टूबर, 2020 को “हाथ धोना, रोके कोरोना” अभियान का शुभारंभ किया।
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की तीसरी सभा के दौरान, भारत और फ्रांस को दो साल के कार्यकाल के लिए आईएसए के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया।
- चमड़ा क्षेत्र कौशल परिषद (LSSC) ने हाल ही में अपनी सभी सेवाओं में गुणवत्ता आश्वासन को एकीकृत करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए Skill Certification Assessment for Leather Employees (SCALE) India एंड्राइड एप्प लांच की है। SCALE इंडिया एंड्रॉइड ऐप यह प्लेटफार्म एक जगह पर कौशल और रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र के सभी हितधारकों की आवश्यकता को देखता है।
- आंध्र प्रदेश के वयोवृद्ध कुचिपुड़ी नर्तकी शोभा नायडू का हाल ही में हैदराबाद में 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें 2001 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री सम्मान और 1991 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- हाल ही में प्रसिद्ध मलयालम कवि अक्कितम का 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने 55वां ज्ञानपीठ पुरस्कार जीता था।
- विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है, ताकि अच्छे भोजन और पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। विश्व खाद्य दिवस 2020 की थीम “Grow, nourish, sustain. Together. Our actions are our future” है।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हाल ही में KAPILA अभियान शुरू किया। KAPILA का पूर्ण स्वरुप Kalam Programme for Intellectual Property Literacy and Awareness campaign है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 89वीं जयंती मनाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था। उनकी जयंती को पूरे विश्व में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 16 अक्टूबर, 2020 को ग्लोबल हंगर इंडेक्स लॉन्च किया गया था। यह वेलहंगर लाइफ और कंसर्न वर्ल्डवाइड द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत 107 देशों में 94वें स्थान पर है।
- 16 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने घोषणा की कि भारत ने 2022 तक ट्रांस-फैट फ्री होने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य विश्व स्वास्थ्य संगठन के लक्ष्य से एक साल आगे है।
- हाल ही में प्रकाशित लांसेट मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जीवन प्रत्याशा 1990 के बाद बढ़ी है। रिपोर्ट के मुख्य बिंदु भारत की जीवन प्रत्याशा 1992 में 59.6 वर्ष से बढ़कर 2019 में 70.8 वर्ष हो गई है। केरल में जीवन प्रत्याशा सबसे अधिक है। केरल में जीवन प्रत्याशा बढ़कर 77.3 साल हो गई है।
Weekly Current Affairs 11/10/2020 To 17/10/2020
Read Also : More Current Affairs
- JSV Division Sarkaghat Para Cook And Para Helper Recruitment 2025
- HPPSC Shimla Scientific Assistant And Assistant Director Recruitment 2025 -Apply Online
- HPPSC Shimla HPFS (ACF) Preliminary Examination, 2025 Result
- HPU Shimla All Latest Notifications -November 2025
- HPU Shimla All Latest Notifications – October 2025