Weekly Current Affairs 18/10/2020 To 24/10/2020
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में ‘द ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट, 2020’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 प्रेरित लॉकडाउन के लागू होने के बाद, अप्रैल 2020 में भारत में तपेदिक (टीबी) के मामलों में लगभग 85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दुनिया भर में भारत में टीबी का बोझ सर्वाधिक 26 फीसदी है।
- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक उन्नत हाई-रिज़ॉल्यूशन वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ENFUSER (Environmental Information Fusion Service) का संचालन शुरू किया है।
- 20 अक्टूबर को विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है, इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग द्वारा की गयी थी। इसे पांच वर्ष में एक बार मनाया जाता है। इस बार की थीम : Connecting the world with data we can trust
- हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में हींग की खेती के लिए हिमालयन बायोरेसोर्स टेक्नोलॉजी की वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने कार्य शुरू किया है। हींग की खेती के तहत लगभग 750 हेक्टेयर भूमि को कवर किया जायेगा।
- 21 अक्टूबर 2020 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने घोषणा की कि राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन का तीसरा चरण जनवरी 2021 तक शुरू होगा। इस मिशन के तीसरे चरण में कंप्यूटिंग गति को लगभग 45 पेटाफ्लॉप्स तक बढ़ाया जायेगा।
- बेपीकोलोंबो यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) का एक संयुक्त मिशन है, जिसका उद्देश्य बुध ग्रह के बारे में खोज करना है।
- 19 अक्टूबर, 2020 को, भारत ने सैंट नामक स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह भारतीय वायु सेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित की गयी है।
- सिंगापुर ने हाल ही में अपने राष्ट्रीय पहचान डेटाबेस में फेशियल वेरिफिकेशन को शामिल किया है। और इस प्रकार, यह अपने राष्ट्रीय डेटाबेस में इस प्रौद्योगिकी को शामिल करने वाला पहला देश बन गया है।
- पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय पर्यटक सांख्यिकी जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने देश में सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों को आकर्षित किया।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 महीने के महिला सशक्तिकरण अभियान ‘मिशन शक्ति ’की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य भर के सभी 75 जिलों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अपराध से निपटना है।
- न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने देश के आम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। जैसिंडा अर्डर्न लेबर पार्टी से ताल्लुक रखती हैं, लेबर पार्टी ने चुनाव में अनुमानित 64 सीटें प्राप्त की हैं। विपक्षी केंद्र-दक्षिणपंथी पार्टी ने 35 सीटों के साथ 26.8% मत प्राप्त किये हैं।
- 22 अक्टूबर, 2020 को G-20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली मंत्री स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक की मेजबानी करने वाला सऊदी अरब पहला देश बन गया है।
- भारत के थिंक टैंक नीति आयोग ने अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के साथ फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज क्लाउड इनोवेशन सेंटर (CIC) की स्थापना की है। इसका उद्देश्य डिजिटल नवाचार के माध्यम से सामाजिक चुनौतियों का समाधान करना है। यह भारत में अमेज़न का पहला क्लाउड इनोवेशन सेंटर है और दुनिया भर में बारहवां है।
- 21 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने ई-धरती जियो पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल प्रबंधन सूचना प्रणाली में मानचित्र और पट्टा योजनाओं को एकीकृत करेगा।
- भारत में इज़राइली दूतावास में जनवरी 2021 से एक अलग ‘वाटर अताशे’ होगा। यह व्यवस्था भारत के जल प्रबंधन और कृषि में अपने देश की सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रौद्योगिकियों को साझा करने के लिए की जा रही है।
- 23 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने घोषणा की कि भारत ने 35 वर्षों के बाद अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की अध्यक्षता ग्रहण की है। वर्तमान श्रम सचिव अपूर्व चंद्र को ILO की गवर्निंग बॉडी का अध्यक्ष चुना गया है।
- उत्तर प्रदेश ने शीर्ष रैंक पीएम स्वनिधि योजना में प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्य ने अब तक के सबसे अधिक ऋणों को मंजूरी दी है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में किसान सूर्योदय योजना लांच की। इस योजना का उद्देश्य सिंचाई के लिए दिन के दौरान बिजली आपूर्ति प्रदान करना है।
- केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने हाल ही में ‘CuRED’ नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल सीएसआईआर समर्थित प्रत्यावर्तित दवाओं और उनके परीक्षण के वर्तमान चरण के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
- Origins, Spectral Interpretation, Resource Identification, Security, Regolith Explorer (OSIRIS-REx) नासा का एक स्पेस क्राफ्ट है।
- ट ऑफ ग्लोबल एयर 2020 (SOGA 2020) रिपोर्ट अमेरिका स्थित Health Effects Institute and Global Burden of Disease (GBD) द्वारा जारी की गई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पिछले साल दुनिया में सबसे अधिक वार्षिक औसत पीएम 2.5 सांद्रता दर्ज की।
- लेबनान के पूर्व पीएम साद अल-हरीरी को राष्ट्रपति मिशेल एउन द्वारा नए प्रधानमंत्री नामित किया गया।
- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली मंत्री स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम का उपयोग करके कक्षा X और XII के छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेजों को डिजिटलाइज करेगा।
Weekly Current Affairs 18/10/2020 To 24/10/2020
Read Also : More Current Affairs
- HP Jal Shakti Division Bilaspur Para Pump Operators, Para Fitters, and Multi-purpose Workers Recruitment 2026
- IIT Mandi Non-Teaching Recruitment 2026: Apply Online for 11 Vacancies
- HPU Shimla All Latest Notifications – July 2026
- HP Health Department Recruitment 2026: Apply Now for Staff Nurse (Job Trainee) Posts
- Daily Current Affairs : 20 July, 2026 (National And International)
Leave a Comment