Himachal Current Affairs [1st Week of February 2021]
बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वश्रेष्ठ
- बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में देशभर में प्रथम स्थान पर आंका गया है।
- प्रदेश को यह शीर्ष स्थान देश के विभिन्न राज्यों में किए गए तुलनात्मक मूल्यांकन के आधार पर मिला है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्ज, 2016 के कार्यान्वयन के संबंध में यह तुलनात्मक मूल्यांकन किया गया है। - सीपीसीबी द्वारा इस तुलनात्मक मूल्यांकन में देश के विभिन्न राज्यों व चंडीगढ़, दिल्ली, पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया था।
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में हिमाचल प्रदेश का तुलनात्मक मूल्यांकन स्कोर कुल 24 में से सर्वाधिक स्कोर 21 रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने स्वर्णिम वाटिका कार्यक्रम का किया शुभारंभ
- हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के गौरवशाली 50 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने 3 फरवरी 2021 को शिमला के समीप करेरू वन भूमि में चेरी ब्लॉसम, जिसे पाजा के रूप मेें भी जाना जाता है, का पौधा रोपा।
- उन्होंने वन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में स्वर्णिम वाटिका स्थापित करने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो वर्ष भर चलेगा।
- इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वर्णिम वाटिका स्थापित होगी । इससे लोगों को आराम की सुविधा प्रदान करने के लिए रमणीक स्थलों को विकसित करने के साथ-साथ प्रकृति के महत्व और इसके संरक्षण के बारे में शिक्षित करने में सहायता मिलेगी।
- इस प्रकार की पहल प्रदेश के वन क्षेत्र में वृद्धि में सहायक होगी। इससे शहरी और अर्ध-शहरी समुदायों को पौधरोपण गतिविधियों में शामिल कर वनों के महत्व और संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा।
- ये वाटिका स्थानीय लोगों को मनोरंजन के लिए स्थान उपलब्ध करवाएगी जहां उन्हें पैदल चलने तथा आराम करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने वाला देश का अग्रणी राज्य बना हिमाचल
- हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट ज्ञापन और कैबिनेट की कार्यवाही को कागज रहित बनाने के उद्देश्य से ई-कैबिनेट प्रणाली शुरू की गई है।
- डिजिटल दौर के मद्देनजर प्रदेश की यह बड़ी उपलब्धि है, इसके परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश देशभर में एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।
- 5 फरवरी को ई-कैबिनेट एप्लीकेशन द्वारा पहली ई-कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।
- ई-कैबिनेट के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आईटी एप्लीकेशन को विकसित किया गया है और यह पूरे देश में इस तरह का पहला ऐसा इलैक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है।
- पहली ई-कैबिनेट की बैठक में 32 कैबिनेट ज्ञापनों पर भी चर्चा की गई और इसे ई-कैबिनेट एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित किया गया।
जिला कुल्लू में देश का पहला ट्राउट आरएएस यूनिट
- हिमाचल प्रदेश में ट्राउट क्षेत्र का पहला आरएएस (रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम) यूनिट स्थापित किया जाएगा। यह यूनिट देश में अपनी तरह का ऐसा पहला ही होगा।
- कुल्लू जिला के पतलीकूहल में प्रस्तावित इस यूनिट को भारत सरकार ने फाइनल अप्रूवल प्रदान कर दी है।
- इसका फायदा यह होगा कि विभागीय कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के अलावा किसानों को ट्राउट की नई तकनीक उपलब्ध होगी।
- सोलन जिला के नालागढ़ में आरएएस फॉर्म (कॉर्प) कार्यरत है, जहां कम पानी में मछली तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि ट्राउट का पहला यूनिट पतलीकूहल में स्थापित किया जाएगा।
मंडी के जीवन लाल को राष्ट्रपति अवार्ड
- जिला मंडी की कोटली तहसील की ग्राम पंचायत द्रुब्बल के मढोखर गांव के रहने वाले 37 वर्षीय जीवन लाल जो वर्तमान में आईटीबीपी हरियाणा में इंस्पेक्टर पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं,उन्हे राष्ट्रपति अवार्ड से नवाज़ा गया है।
जिला हमीरपुर के शिवेन कुमार को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार
- हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के शिवेन कुमार को राष्ट्रिय प्रेरणा दूत पुरस्कार से नवाजा गया है।
- शिवेन कुमार को युवाओं की सामाजिक संस्था फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा गत तीन फरवरी को बिहार के सारण में राष्ट्रीय युवा विनियम कार्यक्रम के तहत यह सम्मान प्रदान किया गया है।
- हमीरपुर के डबरेड़ा गांव से संबंध रखने वाले शिवेन कुमार बचपन से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।
डॉ अत्री को अंतरराष्ट्रिय पुरस्कार
- जिला सिरमौर के ऐतिहासिक खेल ठोडा नृत्य के इतिहास, तकनीक व वर्तमान स्थिति को दर्शाती लघु फिल्म पुर्नोदय को अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव में श्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला है।
- इस फिल्म की पटकथा, लेखन व निर्देशन डा. संजीव अत्री द्वारा किया गया है।
टीबी उन्मूलन में किन्नौर देश भर में अव्वल
- केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी रोग मुक्त करने के लिए देशभर में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम चलाया है।
- इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला किन्नौर पूरे भारत में प्रथम स्थान पर है।
- जिला में वर्तमान में टीबी के 197 सक्रिय मामले हैं, जो देश के किसी भी जिला में सबसे कम हैं।जनवरी से 30 जून, 2020 के सर्वे में किन्नौर जिला 7वें और हमीरपुर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर था।
- जुलाई से दिसंबर में हुए सर्वे में किन्नौर जिला पूरे देश में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर आ गया है।
Himachal Current Affairs [1st Week of February 2021]
Read Also : More HP Current Affairs in Hindi
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment