History of Himachal Pradesh | Sources of HP History
- किन पुराणों में हिमाचल के क्षेत्र का वर्णन मिलता है ?
उत्तर : विष्णु पुराण , मार्कण्डेय पुराण, स्कन्द पुराण में। - हिमाचल प्रदेश के पठियार और कन्हियारा में किस प्रकार के प्राचीन शिलालेख पाए गए हैं ?
उत्तर : पत्थर शिलालेख। ये शिलालेख ईसा पूर्व के हैं। - किन प्राचीन ग्रंथो में हिमालय में निवास करने वाली जनजातियों का विवरण मिलता है ?
उत्तर : रामायण ,महाभारत और ऋग्वेद में। - अभी तक हिमाचल प्रदेश में किन राजवंशों के सिक्के उपलब्ध हुए हैं ?
उत्तर : त्रिगर्त , औदुम्बर, कुल्लुत , कुनिंद (कुलिंद) के। - कश्मीर राज्य से सबंधित कौन से ऐतिहासिक ग्रन्थ में हिमाचल के क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों का वर्णन मिलता है ?
उत्तर : राजतरंगिणी में। इसके आलावा पाणिनि की अष्टाध्यायी ,वृहत्सहिंता, कालिदास के नाटक ‘रघुवंशम’ विशाखादत्त के मुद्राराक्षस , देवी चंद्रगुतम आदि में हिमाचल के लोगों के सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक जीवन का विस्तृत वर्णन मिलता है।
- काँगड़ा के पठियार और कन्हियारा के प्राचीन चट्टानी शिलालेख किस लिपि में है ?
उत्तर : ब्राह्मी और खरोष्ठी। - औदुम्बरों शासकों के सिक्कों पर कौन -सी आकृति पाई गई है ?
उत्तर : त्रिशूल और बैल। - चम्बा के लचोड़ी और सरोल से किसके सिक्के प्राप्त किए गए ?
उत्तर : इंडो-ग्रीक के। - निरमण्ड में सातवीं सदी का ताम्रपत्र किस शासक का है ?
उत्तर : महासामंत समुद्रसेन का। - सबसे पुराना विवरण किसका है जिसने कुलिंदों का वर्णन किया है ?
उत्तर : टॉलेमी का।
- विलियम फिंच और थॉमस कोरयाट किसके शासन काल में हिमाचल प्रदेश की यात्रा की ?
उत्तर : जहाँगीर। विलियम फिंच ,थॉमस कोरयाट, फ्रांसिस बर्नियर ,जॉर्ज फोरेस्टर, जेम्स बेली फ्रेजर, एलगजैंडर, विलियम मूरक्राफ्ट, कैप्टन मुण्डे, मेजर आर्चर, विक्टर जैकमों, बेरन हयगल आदि अनेक यात्रियों ने हिमाचल के बारे में अपने यात्रा वृतांत में लिखा। - चकली तांबे के सिक्के जो 10 वीं शताब्दी के आसपास मौजूद थे हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र से संबंधित थे ?
उत्तर : चम्बा - कुल्लू के शलारु के अभिलेख से किसके बारे जानकारी प्राप्त होती है ?
उत्तर : गुप्तकाल के बारे में। - ताबो गाँव से वर्षों पुरानी ‘मम्मी’ किस वर्ष प्राप्त हुई ?
उत्तर : 1967 में। - ‘तारीख -ए-फरिस्ता’ से किसके हमले का प्रमाण मिलता है ?
उत्तर : नगरकोट किले पर फिरोजशाह तुगलक के हमले का। ‘तुजुक -ए-जहाँगीरी’ में जहाँगीर के काँगड़ा आक्रमण तथा ‘तुजुक-ए-तैमूरी’ से तैमूर लंग के शिवालिक पर आक्रमण की जानकारी प्राप्त होती है।
History of Himachal Pradesh | Sources of HP History
Read Also : More History of HP in Hindi
Join Us on Telegram : Click here
- JSV Division Sundernagar Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Bilaspur Para Pump Operators, Para Fitters, and Multi-purpose Workers Recruitment 2026
- IIT Mandi Non-Teaching Recruitment 2026: Apply Online for 11 Vacancies
- HPU Shimla All Latest Notifications – July 2026
- HP Health Department Recruitment 2026: Apply Now for Staff Nurse (Job Trainee) Posts
Leave a Comment