History of Himachal Pradesh : History of Bilaspur
Read Also : Brief History of District Bilaspur
- कहलूर रियासत की स्थापना किसने और कब की थी ?
उत्तर : बीर चंद ने। बिलासपुर पास्ट एण्ड प्रेजेंट , बिलासपुर गजेटियर और गणेश सिंह की पुस्तक चन्द्रवंश विलास और शशिवंश विनोद से पुष्टि होती है की कहलूर रियासत की नींव बीरचंद ने 697 ई. में रखी थी जबकि डॉ हचिसन एण्ड वोगल की पुस्तक हिस्ट्री ऑफ पंजाब हिल स्टेट के अनुसार बीरचंद ने 900 ई. में कहलूर रियासत की स्थापना की थी। - कोट कहलूर किले की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर : बीर चंद। - हिंडुर रियासत (नालागढ़) की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर : अजयचन्द। - कहलूर रियासत के राजा अभिसंद चंद किसके समकालीन था ?
उत्तर : सिकंदर लोदी के। - किसके शासनकाल में कहलूर रियासत मुगलों के अधीन आ गई थी ?
उत्तर : ज्ञान चंद।
- कहलूर रियासत के राजा ज्ञान चंद के किन पुत्रों ने इस्लाम धर्म को अपनाया था ?
उत्तर : रामचंद और भीमचंद ने। - किस राजा ने नैना देवी /कोट कहलूर से अपनी राजधानी बदलकर सुनहाणी कर ली थी ?
उत्तर : बीकचन्द ने। - किस राजा ने ‘तारागढ़ किला’ और तारा देवी का मंदिर ‘ बनवाए ?
उत्तर : राजा तारा चंद ने। - किसने शाहजहाँ के आदेश पर 1645 ई. में कहलूर राजा तारा चंद पर आक्रमण किया ?
उत्तर : राजा तारा चंद। - बिलासपुर के किस राजा ने अपनी राजधानी सुन्हाणी से ब्यासपुर (बिलासपुर) स्थानांतरित की ?
उत्तर : राजा दीपचंद ने।
- बिलासपुर के किस राजा ने बिलासपुर में ‘ढोलरा’ नामक महल का निर्माण करवाया ?
उत्तर : राजा दीपचंद ने। - बिलासपुर के किस राजा ने “राजा को जय देवा” अभिवादन को शुरू किया था ?
उत्तर : राजा दीपचंद ने। राजा दीपचंद ने “राजा को जय देवा” , राणा को राम-राम ” और “मियाँ को जय-जय ” जैसे अभिवादन प्रथा शुरू करवाई। - कहलूर के किस राजा को 1686 ई. में भगानी साहिब के युद्ध में गुरु गोबिंद ने पराजित किया था ?
उत्तर : राजा भीम चंद। - गुरु गोविन्द सिंह और राजा भीम चंद ने कब नादौन में मुगलों की सेना को पराजित किया था ?
उत्तर : 1687 ई में। - कौन मुग़ल सम्राट भीमचंद के समकालीन थे ?
उत्तर : सम्राट औरंगजेब।
- किस राजा ने ‘अजमेरगढ ‘ किला बनवाया ?
उत्तर : राजा अजमेरचंद ने। - बिलासपुर का कौन सा राजा नादिरशाह द्वारा बंदी बनाया गया था ?
उत्तर : देवीचंद। - राजा देवी चंद ने हिन्दूर के किस राजा को ‘रामगढ़’ दुर्ग दे दिया था ?
उत्तर : राजा विजय सिंह को। - बिलासपुर पर सबसे लम्बी अवधि तक किस राजा ने शासन किया था ?
उत्तर : राजा महान चंद ने। - बिलासपुर के राजा महानचन्द ने 1803 ई.में संसारचंद से युद्ध लड़ने के लिए किससे सहयोग माँगा ?
उत्तर : गोरखों से।
History of Himachal Pradesh : History of Bilaspur
इसे भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश का इतिहास
- Daily Himachal GK in Hindi (HP History) -4
- HP Home Guard Solve Question Paper Held on 23 August 2026
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
Leave a Comment