Weekly Current Affairs (March 2nd Week)
- 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है। यह दिवस को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए मनाया गया।
- वैक्सीन मैत्री पहल 20 जनवरी, 2021 को शुरू हुई थी। इस पहल के तहत, भारत अपने पड़ोसी देशों को मेड-इन-इंडिया कोविड-19 टीके की आपूर्ति करता है। भूटान और मालदीव टीके पाने वाले पहले देश थे।
- प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर विश्व में महिलाओं की उपलब्धियों पर फोकस किया जाता तथा समाज में समानता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाती है। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के लिए थीम ” Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world” है।
- Odisha Particularly Vulnerable Tribal Groups Empowerment and Livelihoods Improvement Programme (OPELIP) अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास निधि (IFAD- International Fund for Agriculture Development ) द्वारा वित्त पोषित एक कार्यक्रम है।
- भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने रोम में माटेओ पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में 53 किग्रा का खिताब जीता।
- गूगल ने “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर 8 मार्च 2021 को एक नया वेब प्लेटफॉर्म ‘Women Will’ लॉन्च किया है।
- अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित एनजीओ “फ्रीडम हाउस” ने हाल ही में वैश्विक राजनीतिक अधिकारों और स्वतंत्रता पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की।
- भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने विश्व में नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली है। उन्होंने माटेयो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह रैंकिंग हासिल की।
- “ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स -2020” के अनुसार बेंगलुरु सबसे अच्छे शहर के रूप में उभरा। शिमला दस लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सबसे ऊपर है।
- अमेरिकी थिंक टैंक हेरिटेज फाउंडेशन ने हाल ही में “आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक” जारी किया। इस सूचकांक में, सिंगापुर ने लगातार दूसरे वर्ष वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।भारत ने इस वर्ष 56.5 का स्कोर प्राप्त किया है जो एशिया-प्रशांत देशों के बीच मध्य स्थान पर है।
- “स्टैंड-अप इंडिया योजना” में 81% खाताधारक महिलाएँ हैं।
- बाओ धान लाल चावल की एक किस्म है जो लोहे से समृद्ध होती है। असम में ब्रह्मपुत्र घाटी में जलोढ़ मिट्टी में इसकी खेती की जाती है। हाल ही में, अमेरिका के लिए ‘लाल चावल’ की पहली खेप को रवाना किया गया।
- भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन किया।
- भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश में दमोह जिले के सिंगोरगढ़ किले के संरक्षण कार्यों का उद्घाटन किया।
- ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन ने बीडब्ल्यूएफ स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने महिला एकल के फाइनल मैच में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 12-21, 5-21 से हराया।
- शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ़ द ईयर अवार्ड (ISWOTY) जीता है।
- स्विट्ज़रलैंड ने लगभग सभी सार्वजनिक स्थानों पर नक़ाब और बुर्का सहित पूर्ण चेहरे के आवरण पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में मतदान किया।
- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 10 मार्च, 2021 को प्रादेशिक सेना में कप्तान के रूप में नियुक्त होने वाले पहले सेवारत सांसद बने। वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा लोकसभा सांसद हैं।
- भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास “DUSTLIK II” उत्तराखंड के रानीखेत में चौबटिया में आयोजित किया जा रहा है। यह दोनों सेनाओं के वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास का दूसरा संस्करण है।
- लुप्तप्राय ओलिव रिडले मादा कछुए ओडिशा राज्य के गहिरमाथा बीच पर पहुंचने लगी हैं। यह अंडे देने के लिए इस प्रजाति का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात स्थान है।
- RIKEN और Fujitsu नामक जापानी वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान ने छ साल पहले “फुगाकू” विकसित करना शुरू किया था। यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटर है।
- मिताली राज 12 मार्च, 2021 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे सभी प्रारूपों में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं।
- आर्थिक और व्यापार मुद्दों पर ब्रिक्स संपर्क समूह (CGETI) ने भारत की अध्यक्षता में अपनी पहली बैठक आयोजित की। यह बैठक 9 मार्च से 11 मार्च, 2021 के बीच आयोजित की गई। थीम – “BRICS@15: Intra BRICS Cooperation for Continuity, Consolidation, and Consensus”
- तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने देहरादून के राजभवन में पद की शपथ दिलाई।
Weekly Current Affairs (March 2nd Week)
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs
- HP Police Constable Physical Test 2026: Complete Guide for Male & Female Candidates (PST & PET)
- HP Police Constable Recruitment 2026: 734 Male & Female Vacancies Announced – Eligibility, Age Limit, Physical Test, Salary, Selection Process & Apply Online
- HP JSV Division Nalagarh Recruitment 2026: 40 Part-Time Posts Announced
- HPSCB Junior Clerk Recruitment 2026 – 91 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया
- HPRCA Hamirpur JBT Recruitment 2026 -Apply Online
Leave a Comment