Weekly Current Affairs (March 4th Week)
- प्रधानमंत्री मोदी ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर “जल शक्ति अभियान : कैच द रेन” अभियान (Jal Shakti Abhiyan : Catch the Rain Campaign) लॉन्च किया। यह अभियान देश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चलाया जायेगा।
- भारत सरकार ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- भारत हिमालय के ग्लेशियरों की मोटाई का अनुमान लगाने के लिए हवाई राडार सर्वेक्षण करेगा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति बेसिन में एक पायलट अध्ययन किया जायेगा।
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने ग्रामीण भारत में महिलाओं की आजीविका और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘सही दिशा’ अभियान शुरू किया है।
- 67वें राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा सरकार द्वारा की गई। इसमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: ‘मरकर अरेबिकलादिने सिम्हम’ (मलयालम); सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: संजय पूर्ण सिंह चौहान (‘बहत्तर हूरें’); सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कंगना रनौत (‘मणिकर्णिका’, ‘पंगा’); सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ‘भोंसले’ के लिए मनोज बाजपेयी और ‘असुरन’ (तमिल) के लिए धनुष; चुना गया।
- भारत के युवा निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार और एलावेनिल वलारिवन ने दिल्ली में चल रहे ISSF विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
- आंध्र प्रदेश सरकार ने जानवरों के लिए “भारत का पहला सरकार द्वारा संचालित एम्बुलेंस नेटवर्क” स्थापित करने का निर्णय लिया है। राज्य में पशुपालन और पशु चिकित्सा क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
- उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों ने 22 मार्च, 2021 को केन-बेतवा नदी इंटरलिंकिंग परियोजना को लागू करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना का उद्देश्य अधिशेष क्षेत्रों से सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पानी ले जाना है।
- बांग्लादेश के संस्थापक पिता शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रसिद्ध गायक पंडित अजॉय चक्रवर्ती ने ‘मोइत्री’ नामक एक नए राग की रचना की है।
- जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 25 मार्च, 2021 से आम जनता और पर्यटकों के लिए खोला गया।
- भारत के मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोबडे, जो 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, ने जस्टिस एन.वी रमण को 24 मार्च, 2021 को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की।
- अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक के नवीनतम वार्षिक संस्करण में भारत को 53 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 40वें स्थान पर रखा गया।
- इंडिया टीबी रिपोर्ट 2021 के अनुसार, भारत ने 2020 में क्षय रोग के पंजीकरण में 24% की साल दर साल गिरावट दर्ज की।
- अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने ‘Global Economic Outlook’ रिपोर्ट के अगले वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को संशोधित कर 12.8% कर दिया है।
- कारीगरों और शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों के हुनर हाट के 28वें संस्करण का आयोजन गोवा के पणजी में कला अकादमी में किया जा रहा है। इसकी थीम “Vocal for Local” है।
- दुनिया की पहली शिप टनल World’s First Ship Tunnel) का निर्माण नॉर्वे में किया जायेगा।
- खेल मंत्रालय ने “खेलो इंडिया प्रोग्राम” (Khelo India Programme) को 2021-22 से 2025-26 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
- प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च सम्मान ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार’ के लिए चुना गया है।
- मैरिको इंडस्ट्रीज के संस्थापक-अध्यक्ष हर्ष मारीवाला को EY Entrepreneur of the Year 2020 चुना गया गया है।
- नई दिल्ली में 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट का स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम में चिंकी यादव, मनु भाकर और राही सरनोबत शामिल थीं।
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 233 मिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ 582.271 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है।
- भारत और ब्राजील के शोधकर्ताओं ने एक शोध लेख प्रकाशित किया है जिसका शीर्षक है “Large-scale connection to Deadly Indian Heatwaves”। इस अध्ययन के अनुसार, अप्रैल और मई की गर्मियों के मौसम में गर्मी की लहरें आर्कटिक क्षेत्र की गर्मी के कारण हो सकती हैं।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान (Shaheed Ashfaq Ulla Khan Zoological Park) का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने संयुक्त रूप से ढाका के बंगबंधु अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में “बंगबंधु-बापू संग्रहालय” का उद्घाटन किया।
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की चेयरपर्सन सोमा मोंडल 26 मार्च, 2021 को सार्वजनिक उद्यम के स्थायी सम्मेलन (SCOPE) की नई अध्यक्ष चुनी गईं।
Weekly Current Affairs (March 4th Week)
Read More : More Weekly Current Affairs in Hindi
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
Leave a Comment