Weekly Current Affairs 02 May to 08 May 2021
- अप्रैल 2021 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह ने 1,41,384 करोड़ रुपये के उच्चतम संग्रह के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
- Global Forest Goals Report 2021 संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार की गई।
- संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (United States Trade Representative) ने हाल ही में विशेष रिपोर्ट 301 (Special Report 301) जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत को 8 अन्य देशों के साथ “Priority Watch List” में रखा गया है।
- वित्त मंत्रालय ने हाल ही में राज्यों को चालू वित्त वर्ष के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के 8,873.6 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है।
- हाल ही में, लेबनान की लितानी नदी पर क़ारून झील के किनारे पर कई टन मृत मछलियाँ पायी गयीं।
- शोधकर्ताओं ने वारसा मम्मी प्रोजेक्ट में दुनिया की पहली ज्ञात गर्भवती मम्मी की खोज की है। यह मम्मी मिस्र में पाई गयी है, यह पहली सदी की है।
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया। सीएम ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से पराजित हुई।
- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल द्रमुक ने सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पर जीत हासिल की और असम में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले “मित्रजोत” ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले “महाजोत” को भारी अंतर से हराया। केरल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ माकपा नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) ने जीत हासिल की। पुदुचेरी में AINRC-भाजपा गठबंधन ने सरल बहुमत हासिल किया।
- भारत सर्कार द्वारा दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स हाल ही में प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) पुरस्कार दीपिका पादुकोण ने , सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) पुरस्कार अक्षय कुमार ने जीता और सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म पुरस्कार पैरासाइट को मिला।
- भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने हाल ही में ऑपरेशन समुद्र सेतु II (Operation Samudra Setu II) लांच किया है। यह ऑपरेशन देश की ऑक्सीजन आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करेगा।
- न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रफुल्ल चंद्र पंत को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो ने इबोला के प्रकोप की समाप्ति की घोषणा की।
- भारत सरकार ने हाल ही में टी. रबी शंकर को चौथे डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया।
- भारतीय सेना ने हाल ही में सिक्किम में पहला ग्रीन सोलर एनर्जी हार्नेसिंग प्लांट (Green Solar Energy Harnessing Plant) शुरू किया।
- अंग्रेजी पेशेवर स्नूकर खिलाड़ी मार्क सेल्बी (Mark Selby) ने चौथी बार विश्व चैम्पियनशिप जीती है।
- भारतीय सशस्त्र बलों ने देश के COVID-19 प्रयासों का समर्थन करने के लिए ऑपरेशन “CO-JEET” शुरू किया है।
- नासा के अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब (Parker Solar Probe) ने शुक्र ग्रह से एक प्राकृतिक रेडियो सिग्नल की खोज की है।
- एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स में भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 2021-22 के लिए 11% से घटाकर 8% किया।
- हैदराबाद नेहरू प्राणी उद्यान (Hyderabad Nehru Zoological Park) में 8 एशियाई शेर COVID -19 के लिए सकारात्मक पाए गये हैं। यह पहली बार है जब भारत में जानवारों में इस वायरस के संक्रमण का पता चला है।
- मेफ्लावर 400’ (Mayflower 400) दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जहाज है।
- ममता बनर्जी ने तीसरी बार बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह 2011 से राज्य की मुख्यमंत्री हैं।
- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय शांतिदूत युवराज सिंह को सम्मानित किया , जिनकी 2020 में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी।
- Climate Action Tracker विश्लेषण ने कहा कि वर्ष 2100 तक दुनिया 2.4 सेल्सियम तक गर्म हो जाएगी। यह वैश्विक कार्रवाई से केवल 0.2C कम तापमान है।
- मुंबई में जन्मी डॉ. ताहेरा कुतुबुद्दीन ( Tahera Qutbuddin) ने अपनी पुस्तक ‘Arabic Oration: Art and Function’ के लिए शेख जायद बुक अवार्ड जीता।
- एलोन मस्क (Elon Musk) के स्पेसएक्स (SpaceX) ने हाल ही में SN15 लॉन्च किया।
- DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गये हैं।
- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य (Thane Creek Flamingo Sanctuary) के चारों ओर 48.32 वर्ग किलो मीटर के क्षेत्र को Eco Sensitive Zone के रूप में अधिसूचित किया है।
- AINRC प्रमुख एन. रंगास्वामी पुदुचेरी के नए मुख्यमंत्री बने।
Weekly Current Affairs 02 May to 08 May 2021
Read Also : More Current affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment