HP Current Affairs ( 1st Week of June 2021)
- किस स्थान पर प्रदेश का पहला वातावरण नियंत्रण केंद्र (सीए स्टोर) स्थापित किया जाएगा ?
उत्तर : कोटखाई (शिमला )
व्याख्या : शिमला जिले के कोटखाई में 60 करोड़ की लागत से वातावरण नियंत्रण केंद्र (सीए स्टोर) स्थापित किया जाएगा , जो प्रदेश का पहला सीए स्टोर होगा। इससे बागवानों खासकर सेब उत्पादकों को लाभ मिलेगा।
- सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 में हिमाचल प्रदेश देश भर में किस स्थान पर रहा ?
उत्तर : दूसरे।
व्याख्या : सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 में हिमाचल प्रदेश देश भर में दूसरे नंबर आ गया है, जबकि केरल एक बार फिर शीर्ष स्थान पर रहा। केरल को 75 और हिमाचल को 74 अंक मिले हैं। जबकि सबसे फिसड्डी बिहार रहा जिसे 52 अंक मिले।
- सिटीजन चार्टर शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन बनेगा ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश
व्याख्या : ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा की केंद्र सरकार सिटीजन चार्टर शुरू करने जा रही है। इसे हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त तक शुरू क्र दिया जाएगा। यह सुविधा देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा।
- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जलापूर्ति एवं मल व्यवस्था के लिए किसके द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है ?
उत्तर : विश्व बैंक द्वारा। - हाल ही में जुब्बल-कोटखाई से किस विधायक का देहांत हुआ ?
उत्तर : नरेंद्र बरागटा।
व्याख्या : जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक , मुख्य सचेतक एवं पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में दुनिया का सबसे लम्बा जहरीला सांप किंग कोबरा देखा गया ?
उत्तर : सिरमौर जिला कोलर पंचायत में।
व्याख्या : हिमाचल के सिरमौर जिला की शिवालिक पहाड़ियों में दुनिया का सबसे लम्बा जहरीला सांप किंग कोबरा देखा गया। वन्य प्राणी विभाग के अनुसार किंग कोबरा इससे पहले कभी नहीं देखा गया।
- एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक 2020-21 राष्ट्रिय रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर : तीसरा।
व्याख्या : एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक 2020-21 की राष्ट्रिय रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने 57.1 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक के स्कोर कार्ड में हिमाचल प्रदेश वर्ष 2018-19 में रैंकिंग में 18 वें स्थान पर था।
- हिमाचल प्रदेश में कितने उत्पाद जीआई टैग में पंजीकृत है ?
उत्तर : आठ।
व्याख्या : वर्तमान में प्रदेश के आठ उत्पाद जीआई पंजीकृत है। इनमें कुल्लू शॉल , चम्बा रुमाल , किन्नौरी शॉल , काँगड़ा पेंटिग , काँगड़ा चाय और वासमती , हिमाचली काला जीरा और हिमाचली चुली तेल शामिल है।
प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पारम्परिक फसलों , खाद्य पदार्थों , जानवरों की नस्लों और किसी विशेष क्षेत्र में अजीबोगरीब , विशेषताओं वाले अन्य उत्पादों के भौगोलिक संकेतक (जीआई) प्राप्त करने के लिए काम कर रहा है।
- प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र में कितने सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं ?
उत्तर : 1700 किलोवॉट।
HP Current Affairs ( 1st Week of June 2021)
Read Also : More HP Current Affairs
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
Leave a Comment