Weekly Current Affairs 06 June to 12 June 2021
- फ़्रांसिसी लेखक डेविड डिओप ने अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2021 जीता, वे इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले फ़्रांसिसी व्यक्ति बन गये हैं। उन्हें उनकी पुस्तक “At Night All Blood is Black” के लिए दिया गया है।
- भारत 2025 तक हासिल करेगा 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य।
- कोकराझार जिले में रायमोना आरक्षित वन को असम के छठे राष्ट्रीय उद्यान में अपग्रेड किया गया है। यह जंगल बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर E-100 पायलट प्रोजेक्ट लांच किया। ई-100 परियोजना भारत में इथेनॉल के उत्पादन और वितरण के लिए एक नेटवर्क स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने वर्चुअली SAGE (Senior-care Aging Growth Engine) पहल लांच की। उन्होंने SAGE पोर्टल भी लॉन्च किया, जिसे बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा उत्पादों और सेवाओं के लिए उपयोग किया जा सकता है।
- भारत की पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार, 17 सतत विकास लक्ष्यों पर 2020 की रैंकिंग की तुलना में भारत की रैंक दो स्थान गिरकर 117 हो गई है।
- शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए Performance Grading Index (PGI) 2019-20जारी किया; पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल ने उच्चतम ग्रेड (ग्रेड ए ++) हासिल किया।
- नीदरलैंड के सिफान हसन ने 29 मिनट 6.82 सेकेंड का महिलाओं का 10,000 मीटर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (Consumer Confidence Survey) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित किया जाता है, जो सामान्य आर्थिक स्थितियों पर प्रतिवादी की धारणा प्रदान करता है।
- सरकारी स्वामित्व वाली बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनी NTPC, United Nations Global Compact’s CEO Water Mandate की एक हस्ताक्षरकर्ता बन गई है।
- आयकर विभाग ने 7 जून, 2021 को अपना नया ई-फाइलिंग पोर्टल http://www.incometax.gov.in लॉन्च किया।
- जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले का एक सुदूर गाँव वेयान, COVID-19 के खिलाफ अपनी सभी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने वाला भारत का पहला गाँव बन गया है।
- दिल्ली सरकार ने ‘जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन’ नाम से एक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य अगले चार सप्ताह के भीतर दिल्ली के 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण करना है।
- विश्व बैंक ने ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स के अपने नवीनतम अंक में भारत के 2021-22 जीडीपी विकास अनुमान को घटाकर 8.3% कर दिया।
- भारतीय नौसेना द्वारा MH-60 रोमियो हेलीकॉप्टरअमेरिका से खरीदे जा रहे हैं।
- नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन ने 112 आकांक्षी जिलों में ‘सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान‘ की शुरुआत की।
- 36 वर्षीय भारतीय फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया है और 74 गोल के साथ दूसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- एल साल्वाडोर बिटकॉइन को कानूनी मुद्रा के रूप में अपनाने वाला पहला देश बना।
- विश्व बैंक ने हाल ही में Global Economic Prospects Update जारी की। इस अपडेट के अनुसार, 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 5.6% का बढ़ने की उम्मीद है।
- केंद्र सरकार ने अनूप चंद्र पांडे को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।
- भारत और थाईलैंड ने दो देशों के बीच समुद्री संबंधों को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए हिंद महासागर को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से समन्वित गश्ती CORPAT का 31वां संस्करण शुरू किया।
- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और UNICEF ने संयुक्त रूप से बाल श्रम पर रिपोर्ट प्रकाशित की। रिपोर्ट के अनुसार 2020 तक, बाल श्रमिकों की संख्या 160 मिलियन है।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने All India Survey on Higher Education (AISHE) 2019-20 रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार उच्च शिक्षा में कुल नामांकन 2019-20 में 3.85 करोड़ रहा। 2019-20 में उच्च शिक्षा में लिंग समानता सूचकांक (GPI) 1.01 (2018-19 में 1.00) में सुधार हुआ।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2030 तक दुनिया से एड्स को समाप्त करने के लिए एक तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है।
- लंदन बेस्ड वैश्विक थिंक टैंक ओवरसीज डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा ‘The Costs of Climate Change in India’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2100 तक जलवायु परिवर्तन के कारण भारत को लगभग 3 से 10% जीडीपी का नुकसान होगा।
- पुर्तगाल के लिस्बन एथलेटिक्स मीट में भारत के नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक (83.18 मीटर) में स्वर्ण पदक जीता।
- हाल ही में Q1 (पहली तिमाही) 2021 के लिए नाइट फ्रैंक के ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स (Global House Price Index) के अनुसार, भारत वैश्विक घरेलू मूल्य सूचकांक में 12 स्थान नीचे चला गया है।
- 11 जून, 2021 को 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए कर्टेन रेजर इवेंट के दौरान, “नमस्ते योग” नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की गयी।
Weekly Current Affairs 06 June to 12 June 2021
Read Also : More Weekly Current Affairs
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment