Bara Shigri Glacier | लाहौल का बड़ा शिगड़ी हिमनद
लाहौल का बड़ा शिगड़ी हिमनद (Bara Shigri Glacier) :
यह वह हिमनद है जिससे चन्द्रा नदी को पानी मिलता है। हिमाचल प्रदेश में स्थित यह सबसे बड़ा हिमनद है जिसकी लम्बाई 25 किलोमीटर तथा चौड़ाई 3 किलोमीटर है। यह मुख्य हिमालय के मध्य की ढलान पर स्थित है।
छोटे-छोटे अन्य ग्लेशियर इस ग्लेशियर को सिंचित करते हैं। बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर का पूरा क्षेत्र बंजर तथा बिना किसी प्राकृतिक उपज के है। कहा जाता है कि वर्ष 1936 में इस ग्लेशियर ने चंद्रा घाटी में भारी तबाही मचाई थी, जिसके परिणामस्वरूप बाद में चंद्रताल झील का निर्माण हुआ।

सन् 1956 में पहली बार कुछ महिला पर्वतारोहियों ने इस पर विजय प्राप्त की, फिर 1958 में स्टीफेन्सन तथा सन् 1970 में मेजर बलजीत सिंह ने सफलतापूर्वक बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर का भ्रमण किया। वर्ष 1957 में भारतीय भू-गर्व सर्वेक्षण संस्थान के तत्वावधान में जी. एन. दत्त तथा एफ. अहम्मद द्वारा इस ग्लेशियर के अध्ययन की शुरूआत की गई।
चंद्रा घाटी के लाहौल क्षेत्र के अन्य प्रमुख ग्लेशियर हैं :
छोटा शिगड़ी, पाचा, कुल्टी, शिपतिंग, दिंगकर्मो, तापन, गेफेंग, शिल्ली, बोलुनाग तथा शामुद्री। गेफेंग ग्लेशियर का नामकरण लाहौल घाटी के सुप्रसिद्ध देवता गेफेंग पर किया गया है। जिनका सराहन में एक मंदिर भी है। गेफेंग चोटी स्वीटजरलैंड की मैटरहौरन चोटी से मेल खाती है, जो वर्ष भर बर्फ से ढ़की रहती है। स्थानीय लोग इसे लाहौल घाटी का मणीमहेश भी कहते हैं।
कुल्टी ग्लेशियर, कोक्सर के नजदीक स्थित है। मिलांग ग्लेशियर, कुल्टी के उत्तर में दारचा और खेराड़ के मध्य स्थित है। तारागिरि ग्लेशियर भी मिलांग ग्लेशियर के नजदीक ही है। मिलांग ग्लेशियर पर सर्वप्रथम सन् 1939 में राष्ट्रीय छात्र संघ के सदस्यों ने विजय प्राप्त की थी।
Bara Shigri Glacier | लाहौल का बड़ा शिगड़ी हिमनद
Bara Shigri (Lahaul Spiti)
हिमाचल का सबसे बड़ा ग्लेशियर “बड़ा शिगड़ी” है
Read Also : Himachal Pradesh General Knowledge
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment