Weekly Current Affairs 20 June to 26 June 2021
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (India’s Forex Reserve) 608.081 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
- भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन,वे कई दिनों से कोविड से पीड़ितथे।
- इब्राहिम रायसी ईरान के नए राष्ट्रपति बने।
- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने वाराणसी में वरुणा और अस्सी नदियों के कायाकल्प के लिए एक समिति का गठन किया है, यह दोनों गंगा नदी में मिलती हैं।
- अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय देश में कोविड टीकाकरण अभियान के खिलाफ अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में जागरूकता अभियान ‘जान है तो जहान है’ शुरू करने जा रहा है।
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम ‘Yoga For Wellness’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर mYoga एप्प लॉन्च किया और “योग से सहयोग तक” का मंत्र दिया।
- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2020 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में 64 बिलियन डालर प्राप्त किए। भारत दुनिया भर में FDI प्रवाह का पांचवां सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया है।
- भारत में इथेनॉल उत्पादन के लिए वैकल्पिक फीडस्टॉक स्रोत के रूप में कसावा फसल की पहचान की गई है।
- जर्मन एग्रोकेमिकल कंपनी बायर (Bayer) ने भारत में सेमिनिस (Seminis) ब्रांड के तहत पहली बार पीले तरबूज की किस्म ‘येलो गोल्ड 48’ लॉन्च की है।
- न्यूजीलैंड ओलंपिक समिति (NZOC) ने भारोत्तोलक लॉरेल हबर्ड (Laurel Hubbard) को महिलाओं के +87 किग्रा वर्ग में लड़ने के लिए चुना है। वह ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट होंगी।
- “लक्ष्य तेरा सामने है” शीर्षक से भारत का आधिकारिक ओलंपिक थीम गीत लॉन्च किया गया यह गीत मोहित चौहान ने गाया है।
- कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी के लिए एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) के डायरेक्टर जनरल रोल ऑफ एक्सीलेंस सम्मान जीता है।
- असम सरकार ने राज्य में स्वामित्व योजना को लागू करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- भारत ने हाई स्पीड रेल के लिए दुनिया का पहला विशिष्ट ग्रीन रेटिंग सिस्टम लॉन्च किया है।
- Natural History Museum द्वारा प्रकाशित एक हालिया अध्ययन के अनुसार, कोलंबिया दुनिया की सबसे ज्यादा किस्म की तितलियों का घर है।
- दिल्ली सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण एक सदस्य को खोने वाले परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए “मुख्यमंत्री COVID-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना” शुरू की है।
- जनसांख्यिकी रूप से छोटे मिजो समुदायों के बीच जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चों वाले जीवित माता-पिता को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
- मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2021 के लिए भारत के विकास अनुमान को घटाकर 9.6% कर दिया है, जो पहले के 13.9% था।
- रॉयटर्स द्वारा सर्वेक्षण किए गए 46 मीडिया बाजारों में से “समाचार में विश्वास” की श्रेणी मेंभारत 31वें स्थान पर था।
- केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के सम्मान में सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी ओपन सोसाइटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने 2021-22 के लिए भारत के विकास अनुमान को 11% से घटाकर 9.5% किया।
- भारत और भूटान ने संयुक्त रूप से 23 जून, 2021 को “Tax Inspectors Without Borders (TIWB)” पहल लॉन्च की है।
- 25 जून को स्मार्ट सिटी अवार्ड्स 2020 की घोषणा ‘स्मार्ट सिटीज मिशन’ के तहत की गई। इस के तहत उत्तर प्रदेश को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में स्थान दिया गया। मध्य प्रदेश दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा।
Weekly Current Affairs 20 June to 26 June 2021
Read Also : More Current Affairs in Hindi
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment