HP Current Affairs – 3rd Week of August 2021
- इस वर्ष खुम्ब उत्पादन में हिमाचल प्रदेश का देश भर में कौन सा स्थान रहा ?
उत्तर : पाँचवा स्थान।
व्याख्या : पिछले वर्ष देश भर में दो लाख टन मशरूम पैदा हुई थी, जो इस बार बढ़कर दो लाख 42 हजार टन तक पहुँच गई। ओडिशा मशरूम उत्पादन में पहले , महाराष्ट्र दूसरे , बिहार तीसरे , हरियाणा चौथे और हिमाचल प्रदेश पांचवे स्थान पर है।
- राष्ट्रिय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने हिमाचल प्रदेश सरकार को ग्रामीण आधारभूत सरंचना विकास निधि में कितने रूपये स्वीकृत किए ?
उत्तर : 673.4 करोड़ रूपये।
व्याख्या : नाबार्ड ने सडकों, पेयजल, सिंचाई और बाढ़ संरक्षण के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 141 परियोजनाएं मंजूर की है।
- हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए कितने नए टूरिस्ट सर्किट बनाएं जाएंगे ?
उत्तर : पांच।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए पांच नए टूरिस्ट सर्किट बनाए जाएंगे। सैलानियों को रिझाने के लिए प्रदेश में धार्मिक, ट्राइबल नेचर, एडवेंचर और वीकेंड सर्किट विकसित किए जाएंगे।
- हिमाचल प्रदेश के किस शिक्षक को राष्ट्रिय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर : कमल किशोर।
व्याख्या : गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्होग, कंडाघाट जिला सोलन के प्रिंसिपल कमल किशोर शर्मा को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रिय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- कहानीकार और फिल्म निर्माता डॉ. देव कन्या ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक “मोहरा” का विमोचन किसने किया ?
उत्तर : मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर।
व्याख्या : इस पुस्तक में हिमाचल प्रदेश में प्रचलित परम्पराओं को उजागर करने वाली दस कहानियों का एक सूंदर संग्रह है।
- राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसे राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग और हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विसेज पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर : खंड विकास अधिकारी गोहर निशांत शर्मा। - ततापानी के किस 16 वर्षीय युवक को उनके साहसिक कार्य के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर : राहुल रैणा को।
व्याख्या : राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक व्यक्तियों को उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध में परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले बिलासपुर जिला के सूबेदार संजय कुमार को भी हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ जिला किन्नौर के निवासी सेना मेडल सम्मानित सूबेदार बलबंत सिंह , हमीरपुर के निवासी करतार सिंह सौंखले को भी हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- सिरमौर जिले के किस पूर्व उपायुक्त को हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर : डॉ राज कृष्ण पुरुथी।
व्याख्या : नाहन कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग शीहॉट किस स्थापना करने वाले सिरमौर जिला के तत्कालीन उपायुक्त डॉ राज कृष्ण पुरुथी को हिमाचल प्रेरणा स्त्रोत सम्मान से नवाजा। इसके साथ ही बस दुर्घटना होने से बचा कर बीस सवारियों की जान बचाने वाले चालक करतार चंद को भी हिमाचल प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया।
- हिमाचल के लिए नई विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति मंजूर हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर : अनुसंधान और विकास संस्थानों और नवाचार केंद्रों को मजबूत करना, प्राथमिकता वाले अनुसंधान एवं विकास क्षेत्रों की पहचान करना और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए मंच प्रदान करना, नवाचार के लिए उपयुक्त पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना व विकसित करना और आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय उद्देश्यों को पूरा करना है। तकनीकी क्षमता और सामाजिक आर्थिक विकास के लिए स्वदेशी संसाधनों का अधिकतम उपयोग भी इसमें शामिल है।
10. 15 अगस्त, 2021 को बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के किस सैनिक को बहादुरी पुरस्कार पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री से नवाजा ?
उत्तर : जगदीश राम।
व्याख्या : बिलासपुर जिले के तीन जवानों को 15 अगस्त को सम्मानित किया। कमांडेंट पंकज कुमार , जगदीश कुमार और सुनील कुमार को उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
HP Current Affairs – 3rd Week of August 2021
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online
- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)
- HP SET (State Eligibility Test) 2026 Cut Off Marks
Leave a Comment