निषाद कुमार का जीवन परिचय, पैरा एथलिट | Nishad Kumar Paralympics 2021
निषाद कुमार भारत के एक बेहतर पैरालम्पिक खिलाड़ी है। निषाद कुमार भारत के ऊँची कूद (हाई जम्प ) के खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में यानि 29 अगस्त 2021 को टोक्यो पैरालंपिक Tokyo Paralympics में शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जम्प में सिल्वर पदक हासिल किया। निषाद कुमार ने 2.02 मीटर जम्प करके भारत के खाते में सिल्वर पदक प्रदान किया। निषाद कुमार के इस बेहतरीन प्रदर्शन से पूरा देश खुश है।
Table of Contents
निषाद कुमार का जीवन परिचय (Nishad Kumar Biography) :
नाम- निषाद कुमार
जन्म – 3 अक्टूबर , 1999
जन्म स्थान – अंब , ऊना (हिमाचल प्रदेश )
पिता का नाम – रछपाल सिंह
माता का नाम -पुष्पा देवी
शिक्षा -स्नातक
पुरस्कार -हिमाचल गौरव (2019)
पैरा एथलिट निषाद कुमार की पारिवारिक पृष्टभूमि :
निषाद कुमार का जन्म हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अम्ब उपमण्डल के बदायूं गांव में 3 अक्टूबर 1999 को हुआ। उनके पिता का नाम रछपाल सिंह है और माता का नाम पुष्पा देवी है। पैरा एथलिट निषाद कुमार के पिता एक किसान है और माता गृहिणी है। निषाद जब आठ साल के थे , तब चारा काटते समय मशीन उनका हाथ कट गया था।
निषाद कुमार की शिक्षा :
निषाद कुमार की बारहवीं की पढ़ाई छोटे से कस्बे के सरकारी स्कूल में हुई।
निषाद कुमार का करियर :
निषाद कुमार ने 2009 से पैरा एथलिट खले शुरू किया। वर्ष 2019 में निषाद ने दुबई में हुई पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्री में कांस्य पदक जीता। इससे उसने ग्रीष्म पैरालम्पिक 2020 के लिए क्वालीफाई किया। वर्ष 2021 के दुबई में हुए वर्ल्ड पैरा एथेलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में गोल्ड मैडल जीता। 29 अगस्त, 2021 को टोक्यो पैरालम्पिक में पुरुषों की ऊँची कूद टी 46 स्पर्धा में रजत पदक जीता। निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की ऊँची कूद लगाकर एशियाई रिकॉर्ड बनाया। \
निषाद कुमार के रिकॉर्ड :
निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में 2.06 ऊँची कूद लगाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया।
निषाद कुमार मिले अवार्ड :
- निषाद कुमार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2019 में हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था।
- देश के लिए रजत पदक जितने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने निषाद कुमार को एक करोड़ देने का एलान किया।
निषाद कुमार का जीवन परिचय, पैरा एथलिट | Nishad Kumar Paralympics 2021
इसे भी पढ़ें –हिमाचल प्रदेश का इतिहास
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online
- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)
Leave a Comment