HP Current Affairs – 4th Week of August 2021
- भांग के तत्वों का दवा में इस्तेमाल करने के लिए कृषि विवि ने किस कंपनी के साथ शोध करने करने का करार किया ?
उत्तर : बद्दी में स्थापित न्यूजीलैण्ड की ग्रीनलैब कंपनी।
व्याख्या : भांग में कई ऐसे कंपाउंड (तत्व) पाए जाते हैं , जो दवाइयों में इस्तेमाल किए जाते हैं। ग्रीन लैब न्यूजीलैंड की कंपनी है। इसकी बद्दी में भी ब्रांच है। न्यूजीलैण्ड से वैज्ञानिक डॉ परमजीत रंधावा और डॉ रूपेंद्र बराड़ कम्पनी की ओर से कृषि विवि के वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च में हिस्सा लेंगे।
- कोरोना महामारी की वैक्सीनेशन ड्राइव में कोरोना की पहली डोज़ लगाने में हिमाचल प्रदेश का देश भर में कौन सा स्थान है ?
उत्तर : प्रथम।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में 18 साल से अधिक आयु के लोगों की 54 लाख 22 हजार आबादी दर्ज है। इनमें से 53 लाख 91 हजार 236 लोगों को कोरोना वायरस से वचाव के लिए पहली डोज लगाई जा चुकी है। जो 99.4 फीसदी है। देश भर में हिमाचल का स्थान प्रथम है।
- हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष पर हिमाचल प्रदेश सरकार कब से स्वर्णिम हिमाचल रथयात्रा शुरू करेगी ?
उत्तर : 2 अक्टूबर से।
व्याख्या : स्वर्णिम हिमाचल रथयात्रा में प्रदेश के विभिन्न विभागों के माध्यम से राज्य में 51 कार्यक्रम होंगे। 25 जनवरी 2022 को एक विशाल कार्यक्रम होगा। रथ यात्रा में खेल ,सामाजिक कार्य ,संस्कृति, साहित्य आदि में उपलब्धि हासिल करने वाले सफल लोगों की सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार , स्वर्णिम रथयात्रा खरीद समिति के अध्यक्ष त्रिलोक जम्बाल हैं।
- हिमाचल प्रदेश के किस पैरा एथलिट ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 (आयोजन 2021) में ऊँची कूद में सिल्वर मेडल जीता ?
उत्तर : निषाद कुमार।
व्याख्या : ऊना जिले के निवासी पैरा एथलिट निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 (आयोजित 2021) में ऊँची कूद टी-47 में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 2.06 मीटर ऊँची कूद लगाकर एशियन रिकॉर्ड बनाया।
- हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण को देशभर में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है ?
उत्तर : प्रथम। - विश्व प्रसिद्ध चम्बा रुमाल को को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए किसे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है ?
उत्तर : अंजलि वकील और अनिता।
व्याख्या : अंजलि वकील और अनिता का चयन हस्तशिल्पी राष्ट्रिय पुरस्कार के लिए हुआ है। अंजलि ने आठ माह की कड़ी मेहनत के बाद रेशम के रुमाल पर दुर्गा मां के दस अवतारों को उकेरा है। अनिता ने बगीचे में नायक -नायिकाओं के साथ नीले रंग में राधा-कृष्ण रुमाल पर उकेरे हैं। वर्ष 2018 में उद्योग विभाग ने इनके नाम भेजे थे ,अब इनका चयन हुआ है।
- हिमाचल प्रदेश के कितने महाविद्यालयों को उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना में शामिल किया गया ?
उत्तर : नौ - हिमाचल प्रदेश की किस महिला क्रिकेट खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया ?
उत्तर : रेणुका सिंह।
व्याख्या : रोहड़ू क्षेत्र की रेणुका सिंह को पहली बार टी-20 भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्थान मिला है।
- हिमाचल प्रदेश से कितने वुशु खिलाड़ी नेशनल जज के लिए सिलेक्ट हुए ?
उत्तर : चार खिलाड़ी। - हाल ही में दुबई में आयोजित जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम वर्ग में हिमाचल प्रदेश की किस महिला खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता ?
उत्तर : कुमारी स्नेहा।
व्याख्या : जिला किन्नौर के सांगला गांव की रहने वाली कुमारी स्नेहा ने दुबई में आयोजित जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। हाल ही में जुलाई महीने में हरियाणा के सोनीपत में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। 2020 में असम में आयोजित खेलो इंडिया खेलो में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने उनके पदक अपने नाम किए हैं।
- “हिमोत्कर्ष प्रोग्राम 2021” का आयोजन हिमाचल के किस विश्वविद्यालय में किया गया ?
उत्तर : चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्विद्यालय पालमपुर।
HP Current Affairs – 4th Week of August 2021
Read Also : History of Himachal Pradesh
- Jal Shakti Division Bhoranj Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- SVGC Ghumarwin Guest Faculty Recruitment 2026: Walk-in Interview for 6 Posts
- JSV Division Sujanpur Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
- JSV Division Sundernagar Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Bilaspur Para Pump Operators, Para Fitters, and Multi-purpose Workers Recruitment 2026
Leave a Comment