HP Current Affairs -1st And 2nd Week of November 2021
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में बुनकर सेवा एवं डिज़ाइन संसाधन केंद्र की स्थापना की जाएगी ?
उत्तर : कुल्लू में। - “द ग्रेट वॉल ऑफ़ शिमला ” कलाकृति किसके द्वारा तैयार की गई ?
उत्तर : ऑर्किड शिमला।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वेस्ट टू वेल्थ इनिशिएटिव के तहत ऑर्किड शिमला द्वारा बनाई गई कलाकृति ग्रेट वॉल ऑफ शिमला का भट्टाकुफर में लोकार्पण किया। ग्रेट वॉल ऑफ शिमला को लगभग 5 लाख वेस्ट बोतलों के ढक्कन और कार्बन मुक्त रीसाइकल्ड प्लास्टिक का उपयोग करक के बनाया गया है। इसकी लंबाई 275 फुट और ऊंचाई 15 फुट है। स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और शिमला वासियों ने ग्रेट वॉल ऑफ शिमला का निर्माण किया है।
- लाहौल-स्पीति के किन उत्पादों को हाल ही में जीआई टैग प्राप्त हुआ ?
उत्तर : जुराबें और दस्ताने।
व्याख्या : हाल ही में लाहौल-स्पीति के जुराबों और दस्तानो को जीआई टैग (भौगोलिक संकेत ) मिला है। इसके लिए दो वर्ष पूर्व लाहौलस्पीति सोसाइटी द्वारा आवेदन किया गया था और अब इसे हिमाचल प्रदेश पेटेंट सूचना केंद्र एच.पी. कॉउन्सिल फॉर साइंस टेक्नोलॉजी फॉर एनवीरोंमेन्टद्वारा जीआई टैग जारी किया गया है। इससे लाहौल-स्पीतिकी जुराबों और दस्तानों सहित वहां के अन्य बुनकर उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।
लाहुली जुराबें व् दस्ताने :
लाहुली जुराबें व् दस्तानों की बुनाई पांच सिलाइयों की मदद से अलग-अलग हिस्से बनाकर की जाती है। इसमें आठ आकर्षक रंगों की भेड़ की ऊन से विभिन्न प्रकार की पारंपरिक बनावट की जाती है। इस तरीके को स्थानीय भाषा में “दशी ” कहा जाता है। इसमें ज्योग्राफिकल डिज़ाइन का प्रयोग भी किया जाता है।
- राजधानी शिमला को 24 घंटे पेयजल सुविधा देने के लिए तैयार किये सतलुज वाटर प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक ने कितनी राशि प्रदान करने को मजूरी दी है ?
उत्तर : 1168 करोड़ रूपये। - जिला मंडी के किस प्रख्यात अंतराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर : देव मित्र तिवारी। - हिमाचल सरकार द्वारा पहला बांस गांव जिला ऊना के “बौल” में किस योजना के तहत स्थापित किया जा रहा है ?
उत्तर : नेशनल बैम्बू मिशन।
व्याख्या : हिमाचल सरकार द्वारा पहला बांस गांव जिला ऊना के “बौल” में नेशनल बैम्बू मिशन के तहत स्थापित किया जा रहा है। यह पार्क 1.17 करोड़ रूपये की लगत से 24 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में प्रदेश का दूसरा राज्य विश्वविद्यालय बनेगा ?
उत्तर : मंडी में
व्याख्या : क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी को राज्य का दूसरा राज्य विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
- शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में लाल धान उगाने वाले किसानों को केंद्रीय मंत्री ने किस अवार्ड से सम्मानित किया ?
उत्तर : प्लांट जीनोम सेविएर अवार्ड।
व्याख्या : शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में लाल धान उगाने वाले किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्लांट जीनोम सेविएर अवार्ड से सम्मानित किया से सम्मानित किया। आयरन ,प्राकृतिक तत्वों से भरपूर लाल चावल मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक होता है।
- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले किस व्यक्ति को पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर : करतार सिंह।
व्याख्या : बांस की कलाकृतियां बनाने बाले हमीरपुर निवासी करतार सिंह को पदम श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।
10. ओपन वुशु नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता ?
उत्तर : पियुष ठाकुर।
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना 2019 में संशोधन कर कितनी नै गतिविधियों को शामिल किया ?
उत्तर : 18
व्याख्या : प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना 2019 में संशोधन कर इसमें 18 नई गतिविधियां शामिल की हैं। अब इस योजना के तहत गतिविधियों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है।
नई शामिल की गई उद्यमों की सूचि :
निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि योजना के तहत लघु सेवा व व्यावसायिक उद्यमों की सूची में परिरक्षित चारा इकाइयों की स्थापना, उन्नत डेयरी विकास परियोजना (10 गाय या भैंसों की एक इकाई), दूध और दुग्ध उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं की स्थापना, फार्म स्टे/एग्रो पर्यटन व फार्म पर्यटन, कृषि के लिए खुदरा दुकानों का निर्माण, कृषि उपकरणों व औजारों का निर्माण, सब्जी नर्सरी तैयार करना, ऊत्तक संवर्द्धन प्रयोगशाला, कृषि उत्पादों का भंडारण और परिवहन, इंटरनेट ऑफ थिंग्ज आधारित वर्टिकल फार्मिंग, पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, एंबुलेंस, रेशम प्रसंस्करण इकाई, रेशम रीलिंग इकाइयां, ऑक्सीजन क्रायोजेनिक टेंकर सेवाएं, सर्वेयर यूनिट और ड्रिलिंग यूनिट शामिल की गई हैं।
- हिमाचल प्रदेश के पैरालम्पिक खिलाड़ी निषाद कुमार को किस खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर : अर्जुन पुरस्कार।
व्याख्या : हिमाचल से संबंध रखने वाले पैरालम्पिक खिलाड़ी निषाद कुमार ने 29 अगस्त 2021 को टोक्यो पैरालम्पिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जम्प में सिल्वर पदक हासिल किया था।
HP Current Affairs -1st And 2nd Week of November 2021
Also Read : More Himachal Pradesh Current Affairs
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
Leave a Comment