Weekly Current Affairs – January 2022 1st Week
- 1 जनवरी, 2022 से क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी लागू हो गई है। RCEP ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, चीन, कंबोडिया, जापान, इंडोनेशिया, लाओस, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम के एशिया-प्रशांत देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता है।
- ग्राम उजाला योजना केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है। Convergence Energy Services Limited (CESL) मौजूदा साधारण बल्बों के बदले में 10 रुपये प्रति बल्ब की कीमत पर 3 साल की गारंटी के साथ उच्च गुणवत्ता वाले LED बल्ब प्रदान कर रहा है।
- राजधानी खार्तूम में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद, सूडान के प्रधानमंत्री अब्दल्ला हमदोक (Abdalla Hamdok) ने 2 जनवरी, 2022 को अपने इस्तीफे की घोषणा की।
- 1 जनवरी, 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘पढ़े भारत’ नामक 100 दिवसीय पठन अभियान की शुरुआत की। पढ़े भारत’ अभियान छात्रों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए शुरू किया गया है।
- रेटिंग एजेंसी ICRA ने वित्त वर्ष 2022 में भारत के लिए 9.0% GDP विस्तार के अपने पूर्वानुमान को बनाए रखा है।
- वी.एस. पठानिया ने भारतीय तटरक्षक बल के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला।
- यूके सरकार ने ‘Better Health Smoke-Free’ अभियान नाम से एक नई पहल शुरू की है, जो युवा लोगों पर वयस्क धूम्रपान करने वालों के प्रभाव पर प्रकाश डालती है।
- ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (New Development Bank – NDB) ने घोषणा की कि वह मिस्र को अपने नए सदस्य के रूप में शामिल करेगा।
- रूस की एकातेरिना रेनगोल्ड ने मुंबई में 25,000 डॉलर आईटीएफ टेनिस में महिला एकल खिताब जीता।
- आयुष मंत्रालय ने नई दिल्ली में अपनी कैंटीन में ‘आयुष आहार’ उपलब्ध कराया। इस परियोजना का उद्देश्य पौष्टिक आहार के माध्यम से स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना है। स्वस्थ आहार जिसमें कोकम पेय, गाजर का हलवा, भजनी वड़ा और सब्जी पोहा शामिल हैं।
- SMILE (Support for Marginalised Individuals for Livelihood and Enterprise) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा तैयार की जा रही एक छत्र योजना है। इसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और भीख मांगने वाले व्यक्तियों के कल्याण के लिए दो उप-योजनाएं शामिल हैं।
- अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार, नए साल के दिन 2022 तक दुनिया की आबादी 7.8 अरब होने का अनुमान है। दुनिया भर में हर सेकंड 4.3 जन्म और दो मौतों का अनुमान है।
- भारत के टी.एस. तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद विरोधी समिति के नए अध्यक्ष का पद ग्रहण किया।
- ‘सीमा भवानी’ Border Security Force (BSF) की महिला बाइकर टीम है। गणतंत्र दिवस पर यह टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
- प्लान बी (Plan Bee) को उत्तरी सीमांत रेलवे द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य हाथियों को रेल की पटरियों से दूर रखना है। इस योजना ने हाल ही में भारतीय रेलवे से सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार जीता।
- “ब्लू बुक” विशेष सुरक्षा समूह के मैनुअल का नाम है, जो विशेष रूप से भारत के प्रधानमंत्री की रक्षा करता है।
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद में भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया।
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 का आयोजन मध्य प्रदेश में किया जायेगा।
- हाल ही में झारखण्ड में पेड़ों को अवैध रूप से काटने और उन्हें बेचने के आरोप में कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पीटा। ‘खुंटकट्टी’ कानून का उल्लंघन करने पर पुलिस के सामने उस शख्स को जिंदा जला दिया गया। ‘खुंटकट्टी’ प्रणाली भूमि के संयुक्त जोत की एक आदिवासी वंश-आधारित प्रणाली है।
- दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक 4 जनवरी, 2022 को दिल्ली विधानसभा द्वारा पारित किया गया।
- जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल संरक्षण के प्रयासों में उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा दिया गया।
- अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के हालिया शोध के अनुसार, भारत 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इथेनॉल बाजार बनेगा।
- भारत 2030 के लिए तय किए गए 40% गैर-जीवाश्म-ईंधन के लक्ष्य को 2021 हासिल कर लिया है।
Weekly Current Affairs – January 2022 1st Week
Also Read : More National And International Current Affairs
- HPU Shimla All Latest Notifications – July 2026
- HP Health Department Recruitment 2026: Apply Now for Staff Nurse (Job Trainee) Posts
- Daily Current Affairs : 20 July, 2026 (National And International)
- HP Jal Shakti Vibhag Division Jagatkhana Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Police Constable Physical Test 2026: Complete Guide for Male & Female Candidates (PST & PET)
Leave a Comment