HP Swarn Jayanti Vidyarthi Anushikshan Yojna | स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कोचिंग देने के लिए स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना शुरू की है। जिससे हर वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इस योजना की शुरुआत 15 सितंबर 2021 को की गई है। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
Table of Contents
स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना की विशेषताएं :
- हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को हर सप्ताह शनिवार और रविवार को नीट और इंजीनियर की परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग दी जाएगी।
- बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थी को नीट और जेईई की कोचिंग दी जाएगी। ताकि बच्चें नीट और जेईई में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
- स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की गणित और विज्ञान की सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना का उद्देश्य :
स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना योजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढाई कर रहे छात्र व छात्राओ को इंजीनियंरीग एवं मेडिकल कॉलेजो में प्रवेश लेने के लायक बनाना है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा इन विद्यार्थियो को फ्री में नीट व जेईई की कोचिंग प्रदान करवाई जाएगी।
कमेटी का गठन :
हर सप्ताह 15 से 18 घंटे की कक्षाएं और संदेह समाधान किया जाएगा। योजना के सही कार्यान्वयन के लिए सरकार जिला स्तर पर निगरानी कमेटी गठित करेगी। इसमें डाइट के प्रधानाचार्य, उच्च शिक्षा के उप निदेशक और स्कूलों के विज्ञान-गणित के पर्यवेक्षक शामिल किए गए हैं।
मेधावी छात्रों का चयन :
कमेटी मेधावी छात्राओं की पहचान करने में भी मदद करेगी। योजना के तहत दो चरणों में कार्यक्रम का कार्यान्वयन होगा। पहले चरण में हर घर पाठशाला के माध्यम से छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली गणित और विज्ञान की सामग्री उपलब्ध होगी। दूसरे चरण में जब छात्र 11वीं कर 12 वीं में प्रवेश करेंगे तो उनकी परीक्षा ली जाएगी। उसमे उच्च प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थियों का चयन जेईई के लिए और 100 विद्यार्थियों का चयन नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग के लिए किया जाएगा।
HP Swarn Jayanti Vidyarthi Anushikshan Yojna
Also Read : Current Affairs of Himachal Pradesh
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment