Lakes of Himachal Pradesh | हिमाचल की प्रमुख झीलें
- हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है ?
A) रिवालसर
B) डल झील
C) मणिमहेश
D) गोविंदसागर
उत्तर :D) गोविंदसागर
व्याख्या :गोविंदसागर हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। इस झील का उद्भव सतलुज नदी पर भाखड़ा-नांगल बाँध की निर्माण के फलस्वरूप हुआ। इस झील का क्षेत्रफल लगभग 168 वर्ग किलोमीटर है। जिला मण्डी के सलापड़ से बिलासपुर जिला के भाखड़ा गॉंव तक लगभग 88 किलोमीटर लम्बी है। इस पर 226 मीटर ऊँचा भाखड़ा बाँध बनाया गया है जो 1963 में बनकर तैयार हुआ।
- निम्नलिखित में से कौन सी झील कृत्रिम नहीं है ?
A) पौंग झील
B) रिवालसर
C)पण्डोह
D)चमेरा
उत्तर :B रिवालसर
व्याख्या :- रिवालसर एक प्राकृतिक झील है। पौंग,पण्डोह और चमेरा तीनों मानव निर्मित झीलें हैं।
पौंग झील : यह झील काँगड़ा जिले (देहरा गोपीपुर ) में व्यास नदी पर बनी है। इसकी लम्बाई 42 किलोमीटर के लगभग है। इस पौंग बाँध के अधीन आए जिला काँगड़ा के के देहरा उपमंडल के हलदून घाटी के 223 गॉंवो के 25 हजार परिवारों ने अपनी 30729 हेक्टेयर पुश्तैनी भूमि में लहराते खेत एवं मकान, बाँध निर्माण के लिए प्रदान किये थे। यह झील महाराणा प्रताप सागर के नाम से जानी जाती है। 1983 में इसे अभ्यारण्य घोषित किया। वर्ष 1994 में इसे राष्ट्रिय स्तर की तरभूमि और 2002 में इसे रामसर साइट घोषित कर दिया गया।
पण्डोह झील : यह मण्डी जिले के पण्डोह नामक स्थान से औट की ओर व्यास नदी पर बनाई गई है जो पण्डोह बांध के कारण बनी है। इसकी लम्बाई 14 किलोमीटर है। इस बांध का निर्माण व्यास नदी के जल को सतलुज नदी में मिलाने हेतु हुआ है। व्यास नदी के जल को 13 किलोमीटर लम्बी दो सुरंगो के द्वारा सतलुज नदी में मिलाया गया है।
चमेरा झील : चम्बा जिले में चम्बा-पठानकोट मार्ग पर रावी नदी पर चमेरा झील का निर्माण किया गया है। इस पर 540 MW की चमेरा जल विद्युत् परियोजना स्थित है।
- युनाम -सो झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में हैं ?
A) लाहौल स्पीति
B) किनौर
C) चम्बा
D) कुल्लू
उत्तर :A) लाहौल स्पीति
व्याख्या :- युनाम सो झील लाहौल स्पीति जिले में स्थित है। यह झील 4680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। निम्न झीलें लाहौल स्पीति की प्रसिद्ध झीले है :-
चंद्रताल -ह्यूनत्सांग ने इसे लोहित्य सरोवर का नाम दिया था। यह झील 4270 मीटर की ऊँचाई पर स्पीति में स्थित है। इस झील से चंद्रा नदी का उदगम होता है। इस झील पर डाक टिकट बनाया गया है। वर्फ से घिरी इस गहरी नीली झील की परिधि 2.5 किलोमीटर है। इस झील में कई दुर्लभ पशु -पक्षी भी पाए जातें हैं।
सूरजताल झील : 4883 मीटर पर स्थित इस झील से भागा नदी का उदगम होता है। यह झील बारालाचा दर्रे के समीप स्थित है।
दीपकताल झील :दारचा और बारालाचा के मध्य पर स्थित इस झील को सूरजताल झील का छोटा भाई माना जाता है।
नीलकंठ झील : लाहौल के नैनगाहर घाटी में स्थित झील केवल पुरुषों को दर्शन करने की आज्ञा है। यह झील नीले रंग की है इसलिए इसे नीलकंठ कहा जाता है।
इसके आलावा धनकर झील , सिस्सू झील भी लाहौल स्पीति में स्थित है।
- किस झील के किनारे हिन्दुओं। सिक्खों ,और बौद्धों का तीर्थ स्थान है ?
A) रिवालसर
B) रेणुका
C) चंद्रताल
D) कावेरी
उत्तर A) रिवालसर
व्याख्या :- यह झील तीनों धर्मों हिन्दू ,सिक्ख व बौद्ध धर्म के लोगों का तीर्थ स्थान है। इसे तैरते हुए टापुओं की झील भी कहा जाता है। इस झील को बौद्ध लोग पद्माचन भी कहते हैं। बौद्ध भिक्षु पद्मसंभव के जन्म दिन पर यहाँ छेच्शू मेला लगता है। मंडी जिले में पराशर , कुमारवाह झील , कुंत भयोग झील , कालासर झील , कामरूनाग झील , सुखसार झील, लीलासर झील , डबारू सर झील ,खदलासर झील प्रमुख झीलें हैं। पराशर झील -( पराशर झील में भी चंद्राकार गोलाकार टापू तैरता हुआ दिखाई देता है। यहाँ पर पैगोड़ा शैली का ऋषि पराशर का मंदिर है) कामरूनाग झील (यह झील चिच्योट तहसील में स्थित है। इस झील के पूर्व मे ऊँचाई पर माता शिकारी देवी का मंदिर स्थित है) कुंतभयोग झील (यह झील रिवालसर से 4 किलोमीटर की दूरी पर प्रमुख नैना देवीधार पर स्थित है। इस झील का सम्बन्ध पांडवों की माता कुंती से है) कालासर झील (यह झील रिवालसर झील के किनारे बसे शहर के शिखर पर 1755 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है)
- महाकाली झील हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?
A) शिमला
B) चम्बा
C) कुल्लू
D) सिरमौर
उत्तर B) चम्बा
व्याख्या :- महाकाली झील चम्बा जिले की चुराह तहसील में स्थित है। इसकी ऊँचाई 3657 मीटर है जो देवी काली को समर्पित है। इसके आलावा चम्बा जिले की झीलें हैं – मणिमहेश , घड़ासरु झील, खजियार ,लामा झील , चंद्रकूप , बैसाखी ,चामुंडा , मैहल नाग डल झील। लामा झील सात झीलों का समूह है। लामा झील और मणिमहेश झील भरमौर उपमंडल में स्थित है।
- चन्द्रनाहन झील किस पर्वत चोटी पर स्थित है ? Lakes of Himachal Pradesh
A) कूपर
B) मणिमहेश
C) चांसल
D) देवटिब्बा
उत्तर C) चांसल।
व्याख्या:- चन्द्रनाहन झील शिमला जिले की चांसल चोटी में स्थित है। इसकी ऊँचाई 4267 मी. है। यह झील पब्बर नदी का उदगम स्थल है। यह झील सात सरोवरों का समूह है। इसके आलावा शिमला जिले की प्रमुख झीलें है – तानुजुब्बल झील (नारकण्डा के समीप ) , गढ़ कुफर ,कराली झील , बरादोनसर झील।
- करेरी झील किस जिले में स्थित है ?
A) काँगड़ा
B) किनौर
C) सिरमौर
D) कुल्लू
उत्तर A) काँगड़ा
व्याख्या :- करेरी झील धर्मशाला से 35 किलोमीटर दूर समुंद्रतल से 3048 मीटर की ऊँचाई में स्थित है। काँगड़ा जिले में डल झील ,मछियाल झील और एक मानव निर्मित झील पौंग झील भी है। डल झील धर्मशाला से 11 किलोमीटर दूर स्थित है। यहाँ भागसू नाथ का मंदिर है। मछियाल झील नगरोटा बंगवा के जॉगल खड्ड के पास स्थित है। इस झील के साथ मछिन्द्र महादेव एवं संतोषी माँ का मंदिर स्थित है।
- डोडरा-कवार और सांगला (किनौर ) के बीच कौन सी झील स्थित है ?
A) कराली
B) करेरी
C) घड़ासरु
D) बरादोनसर
उत्तर D) बरादोनसर
व्याख्या :- बरादोनसर झील शिमला जिले में स्थित है , जो डोडरा कवार और सांगला के बीच में स्थित है। - सोरंग झील किस झीले में स्थित है ?
A) लाहौल-स्पीति
B) चम्बा
C) किनौर
D) शिमला
उत्तर C)किनौर
व्याख्या :- किनौर जिले में नाको झील और सोरंग झील स्थित है।
- हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील कहाँ स्थित है ?
A) पराशर
B) नाको
C) रेणुका
D) सरयोलसर
उत्तर C) रेणुका
व्याख्या :- रेणुका झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है ,जो 2.5 किलोमीटर लम्बी है। इसकी आकृति सोइ हुई स्री जैसी है। रेणुका भगवान् परशुराम की माता है। रेणुका को अपने पुत्र परशुराम के हाथों बलिदान होना पड़ा ,जिसने अपने माता जमदग्नि की आज्ञा का पालन करते हुए ऐसा किया। यह नाहन से 38 किलोमीटर दूर है। यह झील रामसर आर्द्रभूमि साइट है। सिरमौर जिले की एक अन्य झील सुकेती झील है , जो मारकंडा नदी के बाएं किनारे है।
- दशाहर झील कहाँ स्थित है ?
A) मनाली के पास (कुल्लू )
B) रिवालसर टाउन (मण्डी )
C) दनखर (सिरमौर )
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर A)मनाली के पास (कुल्लू )
व्याख्या :- दशाहर झील मनाली से 25 किलोमीटर दूर और 4200 मीटर ऊँचाई पर स्थित है। कुल्लू जिले में अनेक झीले हैं :मानतलाई झील-4116 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस झील से पार्वती नदी निकलती है। दयोरी झील (सैंज घाटी में ), हंसा झील (बंजार उपमंडल ), भृगु झील (मनाली से 10 किलोमीटर दूर यह स्थल ऋषि भृगु की तपस्थली थी ), श्रृंग तुंग झील (यह श्रृंग ऋषि की तपोस्थली थी ), सरीताल झील (यह सरीजोत पर स्थित है ,इसके निकट से सरवरी नदी निकलती है ) ब्यास कुण्ड (यह झील सोलंग नाला से 14 किमी और रोहतांग से 8 किलोमीटर दूर स्थित है। इस झील से व्यास नदी का उदगम होता है।
नैनसर झील-बहरी सिराज में भीम द्वार और श्रीखंड महादेव के बीच यह झील स्थित है। यहाँ भीम ने गुफा तैयार की थी।
सरयोलसर – यह झील जालोरी दर्रे के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इस झील की देवी बूढ़ी नागिन है जिसका मंदिर घियागि में है। आभी नाम की नन्ही सी चिड़िया इसके जल की सफाई करती है। यह बंजार उपमंडल में स्थित है।
डैहनासर झील -15000 फुट की ऊँचाई पर स्थित इस झील’के पास भगवान् शिव ने त्रिशूल से डायन का बध किया था।
Lakes of Himachal Pradesh | हिमाचल की प्रमुख झीलें
ll Lakes of Himachal Pradesh ll Lakes of Himachal Pradesh ll
Read more : River System of Himachal Pradesh
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs

- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026

- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities

Leave a Comment