HP Current Affairs -4th Week of February 2022
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ?
उत्तर : लाहौल स्पीति।
व्याख्या : लाहौल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 30 लाख रुपये की राशि मंजूर हो गई है। प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मार्च अंत में यह प्रतियोगिता करवाई जानी प्रस्तावित है। प्रतियोगिता से पहले एक्सपर्ट की टीम स्की ढलान को चिन्हित करेगी। लाहौल में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के स्कीयर आरिफ खान भी हिस्सा लेंगे।
- हिमाचल प्रदेश कला संस्कृति भाषा अकादमी के शिखर समान वर्ष 2017 से सम्मानित लोक कला संस्कृति के मर्मज्ञ लोक गायक, नर्तक मोहन राठौर का हाल ही में निधन हो गया। उनका संबंध किस जिला से है ?
उत्तर : शिमला ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश कला संस्कृति भाषा अकादमी के शिखर समान वर्ष 2017 से सम्मानित लोक कला संस्कृति के मर्मज्ञ लोक गायक, नर्तक, वादक के रूप में प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकार मोहन राठौर का 24 फरवरी को उनके गांव झेठा कुफर नंगल देवी ठियोग में निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे।
- Daily Himachal GK in Hindi (HP History) -4
- HP Home Guard Solve Question Paper Held on 23 August 2026
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
- एसजेवीएन द्वारा किस जिला में 400 मेगावाट का सौर पार्क बनाने जा रहा है ?
उत्तर : किन्नौर।
व्याख्या : नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन को हिमाचल प्रदेश के अपर किन्नौर में 400 मेगावाट सौर पार्क के विकास कार्य आबंटित किया गया है। इस सौर पार्क को एमओडीई-8 अर्थात सोलर पार्क योजना के अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्कों के तहत विकास के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई), भारत सरकार द्वारा सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी गई है।
- हिमाचल प्रदेश में अब कितने जिलों में जाइका परियोजना चलाई जाएगी ?
उत्तर : सात (7)
व्याख्या : अब हिमाचल के सात जिलों में जाइका परियोजना चलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से सहमति प्रदान कर दी गई है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा को भी परियोजना के तहत शामिल किया गया है। ग्रामीण परिवेश में स्वरोजगार व आर्थिकी को मजबूत किए जाने के लिए कार्य किया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश के कितने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा मेडल और अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा ?
उत्तर : 96 उत्कृष्ट सेवा पदक और 77 अति उत्कृष्ट सेवा पदक।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश पुलिस के 96 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक, 77 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दो एचपीएस अधिकारी भी हैं, जिन्हें पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। ये पदक वर्ष 2020 के लिए प्रदान किए जाएंगे।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में पहला फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
उत्तर : बिलासपुर ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के नीला गांव के समीपवर्ती नंगल पौंड में 15 मेगावाट की ग्रिड कनेक्टेड फ्लोटिंग सौर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा।
HP Current Affairs -4th Week of February 2022
Read Also : More HP Current Affairs
Leave a Comment