HP Current Affairs -4th Week of April 2022
- हिमाचल सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए हिमाचल के उद्योगों में ईंधन नीति लागू की। इस नीति के तहत प्रदेश के उद्योगों को कितनी श्रेणियों में बांटा गया है ?
उत्तर : तीन श्रेणियों में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की ईंधन नीति प्रदेश में उद्योगों से वायु मंडल में फैल रहे प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू की गई। प्रदेश में लगे उद्योगों में पैट कोक का इस्तेमाल ही किया जा सकेगा। इस ईंधन से प्रदूषण कम फैलता है।
इस नीति के तहत प्रदेश के उद्योगों को तीन श्रेणियों लाल, नारंगी और हरे रंग में विभाजित किया गया है। जिन उद्योगों से सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलता है, उसे लाल रंग की श्रेणी में रखा गया है। उससे कम वालों को नारंगी और सबसे कम प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को हरे रंग की श्रेणी में रखा है।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले के हाटी समुदाय के लोग जनजातीय दर्जा देने की मांग कर रहे हैं ?
उत्तर : सिरमौर जिला।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के हाटी समुदाय के लोग हिमाचल सरकार से जनजातीय दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। जनजातीय दर्जा मिलने से हाटी समुदाय के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, विकास कार्यों के लिए विशेष बजट तथा अनेक आर्थिक मदद मिलेगी।
- हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आवकारी विभाग ने वर्ष 2021-22 वितीय वर्ष में कितना जीएसटी संग्रहण किया ?
उत्तर : 4390 करोड़ रुपये।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आवकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2021-22 में वार्षिक लक्ष्य से लगभग 248 करोड़ रुपये अधिक जीएसटी का संग्रहण किया। विभाग ने इस वितीय वर्ष में 4390 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रहण किया।
- हाल ही में हिमाचल के किस राष्ट्रीय पार्क में दुर्लभ वन्य प्राणी हिमालयन सीरो को देखा गया ?
उत्तर : ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ।
व्याख्या : हिमालयन सीरो एक दुर्लभ प्रजाति है। दुर्लभ वन्यजीव की अनुसूची-एक में शामिल हिमालयन सीरो को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण संघ ने संकट की नजदीकी श्रेणी में शामिल किया गया है।
- हाल ही में शिमला पुलिस ने ऊंची आवाज में संगीत बजाने वालों के खिलाफ शिकायत करने के लिए कौन सा एप लांच किया ?
उत्तर : “शोर नहीं”।
व्याख्या : हिमाचल में पहली बार शिमला पुलिस ने ‘शोर नहीं’ एप लांच किया है। इससे आप तुरंत अपने आसपास शोर मचाने वालों की शिकायत कर सकते हैं। चाहे दिन हो या रात, ऊंची आवाज से हो रही असुविधा की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा सकते हैं।
- हाल ही में भारतीय हैंडबॉल टीम ने एशियन महिला यूथ बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इस टीम में हिमाचल से कितनी महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया?
उत्तर : चार महिला खिलाड़ियों ने।
व्याख्या : बैंकाक में आयोजित एशियन महिला यूथ बीच हैंडबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने रजत पदक जीता है। भारतीय टीम में चार खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की थीं। उन्होंने हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। संजना, जस्सी और वंशिका ने कई गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
HP Current Affairs -4th Week of April 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment