HP Current Affairs – 2nd & 3rd Week of June 2022
- हाल ही में किसे हिमाचल प्रदेश का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया ?
उत्तर : मनीष गर्ग ।
व्याख्या : आईएएस मनीष गर्ग को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है।
- खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022 में हिमाचल प्रदेश किस स्थान पर रहा ?
उत्तर : चौथे स्थान पर।
व्याख्या : खाद्य सुरक्षा सूचकांक में प्रदेश देश भर में चौथे स्थान पर रहा है। पांच पैरामीटर पर हुई रैंकिंग में पहले स्थान पर तमिलनाडु, दूसरे पर गुजरात, तीसरे पर महाराष्ट्र रहा। इसमें मानव संसाधन और संस्थागत डाटा, अनुपालना, खाद्य परीक्षण अवसंरचना, निगरानी और उपभोक्ता अधिकारिता शामिल है।
- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव “उन्मेष” का आयोजन किया गया ?
उत्तर : शिमला।
व्याख्या : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और साहित्य अकादमी, कला और संस्कृति विभाग, सरकार के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में 16 से 18 जून 2022 तक शिमला में एक अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव उन्मेष का आयोजन किया गया। भारत सहित 15 देशों के 425 से अधिक लेखकों, कवियों, अनुवादकों, आलोचकों और विशिष्ट व्यक्तित्वों के साथ, 60 से अधिक भाषाओं और 64 कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व करते हुए, UNMESHA – अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव देश का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव है।
- हाल ही में पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाडिय़ों ने कुल कितने पदक जीते ?
उत्तर : छः पदक।
व्याख्या : पंचकुला में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाडिय़ों ने तीन स्वर्ण पदक, दो सिल्वर मैडल और एक कास्य पदक जीत कर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश की महिला मुक्केबाज स्नेहा ने 66 किलोग्राम भार स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, 52 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल की रितू ने भी बेहतरीन खेल का प्रर्दशन कर गोल्ड मैडल पर पंच जमाया है। बाक्सिंग में ही हिमाचल की एकता ने सिल्वर मैडल हासिल किया है।
- यूथ बीच हैंडबाल विश्व कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हिमाचल की कौन सी खिलाड़ी करेगी?
उत्तर : संजना कुमारी
व्याख्या : ग्रीस में होने वाली यूथ बीच हैंडबाल विश्व कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हिमाचल की संजना कुमारी को सौंपी गई है। टीम में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें सात हिमाचल प्रदेश से हैं।
- हिमाचल प्रदेश की किस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने स्विट्ज़रलैंड की बिथार्न चोटी पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया ?
उत्तर : आँचल ठाकुर।
व्याख्या : मनाली की आंचल ठाकुर ने 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ स्विट्जरलैंड की 4,164 मीटर ऊंची बिथार्न चोटी पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।आंचल ने चोटी पर तिरंगा लहराया। स्विट्जरलैंड के पर्यटन विभाग का यह दुनिया का ऐसा पहला अभियान था, जिसमें सिर्फ महिलाओं ने ही भागीदारी निभाई। मनाली की आंचल स्कीइंग में माहिर हैं। वह देश के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर : जस्टिस अमजद ए सैयद।
व्याख्या : बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सैयद को हिमाचल प्रदेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
- स्लोवेनिया में हो रही हैंडबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कप्तानी हिमाचल की कौन सी खिलाड़ी कर रही है ?
उत्तर : प्रियंका ठाकुर।
व्याख्या : स्लोवेनिया में हो रही हैंडबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिमाचल की पांच खिलाड़ी भाग ले रही है।
- हाल ही में दुनिया भर में दुर्लभ प्रजाति का ग्रे क्राउंड प्रेनिया नामक पक्षी हिमाचल के किस वन्य प्राणी क्षेत्र में खोजा गया ?
उत्तर : मजाथल वन्य प्राणी क्षेत्र।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के मजाथल वन्य प्राणी क्षेत्र में दुनिया भर में दुर्लभ प्रजाति का ग्रे क्राउंड प्रेनिया नामक पक्षी मिला है। इस पक्षी को चंबा जिले के दो युवाओं ने खोजा है। हिमाचल प्रदेश के वन्य प्राणी विभाग के रिकॉर्ड में आज तक इस पक्षी का नाम दर्ज नहीं है। यह दुर्लभ प्रजाति का पक्षी उत्तराखंड में पाया जाता है।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिले में राष्ट्रीय महिला भारोतोलक रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ?
उत्तर : जिला काँगड़ा में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के रेनबो स्कूल में आठ दिवसीय राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
HP Current Affairs – 2nd & 3rd Week of June 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment