HP Current Affairs -1st Week of August 2022 (हिमाचल प्रदेश कर्रेंट अफेयर्स)
- डॉ. राजेन्द्र अत्री द्वारा लिखित पुस्तक “डॉ. यशवंत सिंह परमार मास लीडर- एन एपोस्टल ऑफ ऑनेस्टी एंड इंटीग्रेटी” का विमोचन किसने किया ?
उत्तर : मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर।
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने डॉ. राजेन्द्र अत्री द्वारा लिखित पुस्तक डॉ. यशवंत सिंह परमार मास लीडर- एन एपोस्टल ऑफ ऑनेस्टी एंड इंटीग्रेटी का विमोचन भी किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा डॉ. परमार के जीवन पर निर्मित वृत्त चित्र भी प्रदर्शित किया गया।
- हाल ही में “हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी)” का कौन-सा स्थापना दिवस मनाया गया ?
उतर : 50वां।
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी ने होटल पीटरहॉफ शिमला मेें हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के 50वें स्थापना समारोह की अध्यक्षता की।
- हिमाचल प्रदेश सरकार की योजना “मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना” के अंतर्गत शोधार्थी को सालाना कितनी छात्रवृति दी जाती है ?
उत्तर : 36,000 रुपये।
व्याख्या : “ मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना” योजना के तहत हर शोधार्थी को हर साल 36,000 रुपये की फेलोशिप तीन साल तक मिलेगी। योजना के तहत पात्र शोधार्थियों को 3000 रुपये प्रतिमाह और सालाना 36 हजार रुपये की फेलोशिप मिलेगी। जो तीन सालों तक मिलेगी।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के अंतराष्ट्रीय वेटलिफ्टर ‘विकास ठाकुर’ ने कामनवेल्थ गेम्स 2022 में कौन-सा पदक जीता?
उत्तर : रजत पदक।
व्याख्या : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में विकास ठाकुर ने कुल 346 किलो वजन उठाया। स्नैच में उन्होंने सबसे ज्यादा 155 किग्रा का भार उठाया और क्लीन एंड जर्क में 191 किग्रा का भार उठाया। स्नैच राउंड के बाद वह फिजी के रैनिबोगी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर थे। क्लीन एंड जर्क राउंड में ठाकुर ने पहले प्रयास में 187 किग्रा का वजन उठाया। फिजी के भारोत्तोलक पर 2 किलो ज्यादा भार था।
- हाल ही में मलेशिया में आयोजित अंतराष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की मार्शल आर्ट खिलाड़ी मधु कुमारी ने 70 किलो भार में कौन सा पदक जीता ?
उत्तर : कांस्य पदक।
व्याख्या : हाल ही में मलेशिया में आयोजित अंतराष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की मार्शल आर्ट खिलाड़ी मधु कुमारी ने 70 किलो भार में कांस्य पदक जीता।
- हाल ही में जारी केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सीसीटीएनएस की रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश का कौन सा पुलिस थाना प्रथम स्थान पर रहा?
उत्तर : ढली (शिमला)।
व्याख्या : हिमाचल पुलिस ने अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों, असामाजिक तत्वों, एफआईआर और अन्य मानकों को आधार बनाकर प्रदेश के सभी थानों की रैंकिंग जारी की है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सीसीटीएनएस की रैंकिंग में राजधानी के पुलिस थाना ढली ने (ओवरऑल) प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर चंबा का चौवाड़ी थाना और सोलन का कंडाघाट थाना तीसरे नंबर पर रहा है। ढली थाना ने 28.41 नंबर हासिल किए है।
- स्वच्छ सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश की कौन-सी नगर परिषद प्रदेश भर में प्रथम रही?
उत्तर : मनाली नगर परिषद।
व्याख्या : स्वच्छता को लेकर हुए सर्वेक्षण में मनाली नगर परिषद हिमाचल प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में अव्वल घोषित हुई है। पार्किंग, सफाई व्यवस्था, शौचालय सुविधा और सीवरेज कनेक्टिविटी की कसौटी पर मनाली को यह उपलब्धि मिली है। इसी के साथ मनाली ओडीएफ प्लस-प्लस लेने वाली पहली नगर परिषद भी बन गई है।
- हिमाचल प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ी अरण्या ठाकुर ने वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कौन -सा पदक जीता?
उत्तर : रजत पदक।
व्याख्या : अरण्या ठाकुर मात्र 14 वर्ष की आयु में ही वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा किया है। सोफिया में 55 किलोग्राम से कम वर्ग में अरण्या ठाकुर ने यहां पहली जीत राउंड-32 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ दर्ज की। जबकि राउंड.16 में उसने चाइनीस खिलाड़ी को मात दी। क्वार्टर फाइनल में कनाडा और सेमी फाइनल में ग्रीस के खिलाफ भी उन्होंने जीत हासिल की।
- हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट वर्ल्ड हैल्थ स्टेटेस्टिक्स 2022 के अनुसार हिमाचल प्रदेश की लाइफ एक्सपेटेंसी रेट कितना है?
उत्तर : 73.1 वर्ष ।
व्याख्या : रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल में महिलाओं की औसतन उम्र में सुधार हो रहा हैं। भारत सरकार के सैंपल रेजिस्ट्रेशन सिस्टम की ओर से 2016 में हिमाचल में व्यक्ति की औसतन उम्र 72.9 थी। वहीं अब यह बढक़र 73.1 तक पहुंच गई हैं।
HP Current Affairs -1st Week of August 2022 (हिमाचल प्रदेश कर्रेंट अफेयर्स)
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
- Daily Himachal GK in Hindi (HP History) -4
- HP Home Guard Solve Question Paper Held on 23 August 2026
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
Leave a Comment