HP Current Affairs -1st Week of October 2022
- गुजरात के अहमदाबाद में हुई 36वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने फाइनल में किस टीम को हराकर गोल्ड जीता?
उत्तर : महाराष्ट्र को।
व्याख्या : गुजरात के अहमदाबाद में चल रही 36वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के तहत कबड्डी में हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर इतिहास रच दिया है। बेटियों ने पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। टीम की रेडर निधि शर्मा, पुष्पा, साक्षी शर्मा और ज्योति ने जबरदस्त खेल से दर्शकों को प्रभावित किया।
- केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 में देश भर में 100 से कम शहरी निकायों वाले छोटे राज्य में हिमाचल प्रदेश का कौन-सा स्थान रहा ?
उत्तर : चौथा स्थान।
व्याख्या : स्वच्छता में देश भर में 100 से कम शहरी निकायों वाले छोटे राज्य में हिमाचल प्रदेश का 2,200 अंकों के साथ चौथा स्थान रहा। त्रिपुरा (2,750) पहले, झारखंड (2,450) दूसरे और उत्तराखंड (2,245) तीसरे स्थान पर रहा। हिमाचल के अंक 2,200 रहे। शिकायत निवारण में शिमला शहर को 400 अंक मिले, जो कि राष्ट्रीय स्तर पर कुल 335 अंक से अधिक हैं। वर्ष 2021 में 1 से 10 लाख की जनसंख्या वाले वाले शहरों में शिमला 102वें स्थान पर था, जबकि वर्ष 2022 में यह 56वें स्थान पर रहा है।
- गुजरात के आईआईटी गांधीनगर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दस हजार मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर : सीमा ।
व्याख्या : गुजरात के गांधीनगर में चल रहे नेशनल गेम्स में हिमाचल की सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले शनिवार को 5,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में सीमा ने रजत पदक जीता था।
- गुजरात के गांधीनगर में चल रही नेशनल गेम्स में रोइंग स्पर्धा में हिमाचल के किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता ?
उत्तर : अंकुश तोमर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार के कमरऊ निवासी अंकुश तोमर ने नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।
- देश का दूसरा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर जिले के किस स्थान पर बनाया गया ?
उत्तर : बांदला धार।
व्याख्या : महर्षि वेद ब्यास की धरती बिलासपुर की बंदला धार में बने देश के दूसरे हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जनता को समर्पित कर दिया। इस कॉलेज के बनने से पहले उत्तराखंड के टिहरी में एक हाइड्रो कॉलेज की सुविधा है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती उत्पाद का पहला विक्रय केंद्र कहाँ पर शुरू किया गया ?
उत्तर : शिमला।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती उत्पाद का पहला विक्रय केंद्र गुरूवार को शुरू हो गया। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिमला जिला के ओल्ड बैरियर में पहले प्राकृतिक खेती उत्पाद विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कृषि मंत्री मे प्राकृतिक खेती आधारित स्व प्रमाणीकरण प्रणाली की बेवसाइट को भी लांच किया।
HP Current Affairs -1st Week of October 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment