Daily Current Affairs in Hindi – 25 February 2023
- हाल ही में किसे विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में नामित किया ?
(A) मेघना पंडित
(B) अजय बंगा
(C) राजेश रॉय
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) अजय बंगा
व्याख्या : बाइडेन प्रशासन ने 23 फरवरी को मास्टरकार्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय बंगा को विश्व बैंक का अगला अध्यक्ष नामित किया है। 63 वर्षीय बंगा भारतीय-अमेरिकी हैं और वर्तमान में इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। वह पहले मास्टरकार्ड में मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।
- भारत में प्रतिवर्ष कब केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है?
(A) 22 फरवरी
(B) 23 फरवरी
(C) 24 फरवरी
(D) 25 फरवरी
उत्तर : (C) 24 फरवरी
व्याख्या : भारत में प्रतिवर्ष 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क के बारें में अधिक जानकारी और इसके विभिन्न पहलुओं के बारें में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
- किस देश के फुटबाल खिलाड़ी सर्जियो रामोस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की?
(A) पुर्तगाल
(B) स्पेन
(C) इटली
(D) अमेरिका
उत्तर : (B) स्पेन
व्याख्या : स्पेन के दिग्गज सर्जियो रामोस ने 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की।रामोस ने 180 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, उनका फूटबाल करियर लगभग 18 वर्षों तक चला। 37 वर्षीय रामोस ने 2005 में स्पेन की राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया।
- हाल ही में किसे जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के बाह्य लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया है?
(A) गिरीश चंद्र मुर्मू
(B) अजय बंगा
(C) अनिल अग्रवाल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (A) गिरीश चंद्र मुर्मू
व्याख्या : नियंत्रक और महालेखा परीक्षक, गिरीश चंद्र मुर्मू को 2024 से 2027 तक चार साल की अवधि के लिए जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के बाह्य लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया है। गिरीश चंद्र मुर्मू को फिलीपींस के सुप्रीम ऑडिट इंस्टीट्यूशन आईएलओ के मौजूदा बाह्य ऑडिटर से पदभार ग्रहण करने को मिलेगा।
- हाल ही में किसने नई दिल्ली में तीन दिवसीय अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन किया?
(A) अमित शाह
(B) अनुराग सिंह ठाकुर
(C) पियूष गोयल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (B) अनुराग सिंह ठाकुर
व्याख्या : युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 24 फरवरी को नई दिल्ली में तीन दिवसीय अखिल भारतीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। चैंपियनशिप का आयोजन कोरिया-भारत राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है।
- भारत, इज़राइल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात की संयुक्त पहल आई2यु2 के बिजनेस फोरम का प्रथम सम्मेलन कहां आयोजित किया गया?
(A) नई दिल्ली
(B) अबू धाबी
(C) न्यूयॉर्क
(D) पेरिस
उत्तर : (B) अबू धाबी
व्याख्या : भारत, इज़राइल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात की संयुक्त पहल आई2यु2 के बिजनेस फोरम का प्रथम सम्मेलन 22 फरवरी 2023 को अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में आयोजित किया गया। आई2यु2 के सदस्य देशों के बीच कई क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग चल रहा है। जिसमें खाद्य सुरक्षा, जल, ऊर्जा, अंतरिक्ष, परिवहन, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी शामिल हैं।
- हाल ही में किस देश ने अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एक सोयूज अंतरिक्ष यान लॉन्च किया ?
(A) अमेरिका
(B) चीन
(C) रूस
(D) भारत
उत्तर : (C) रूस
व्याख्या : रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एक खाली SOYUZ अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। अंतरिक्ष में तीन अंतरिक्ष यात्री फंसे हुए थे क्योंकि सोयुज MS-22 कैप्सूल से कूलैंट का रिसाव शुरू हो गया था। अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल में पृथ्वी पर वापस आना था। अब लीक होने से अंतरिक्ष यात्री सितंबर तक ही वापस लौट सकेंगे। रिसाव एक माइक्रोमीटओरोइड के कारण हुआ था।
- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एस. अब्दुल नजीर ने हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) आंध्र प्रदेश
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) असम
उत्तर : (B) आंध्र प्रदेश
व्याख्या : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एस. अब्दुल नजीर ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति नजीर को पद की शपथ दिलाई।
- भारत और श्रीलंका के बीच सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता बैठक कहां आयोजित की गई?
(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) भोपाल
(D) जयपुर
उत्तर : (B) नई दिल्ली
व्याख्या : भारत और श्रीलंका के बीच सातवीं वार्षिक रक्षा वार्ता बैठक 23 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमने और श्रीलंका के रक्षा सचिव जनरल कमल गुणरत्ने ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की।
- हाल ही में किस देश ने पाकिस्तान को 70 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया ?
(A) रूस
(B) चीन
(C) अमेरिका
(D) बांग्लादेश
उत्तर : (B) चीन
व्याख्या : स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को चाइना डेवलपमेंट बैंक से 70 करोड़ डॉलर का फंड मिला। इसके बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के विशेष मित्र (चीन) के प्रति आभार व्यक्त किया।
Daily Current Affairs in Hindi – 25 February 2023
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- Third BIMSTEC Conference on Traditional Medicine 2026 MCQs
- Jal Shakti Division Anni Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- DAV Public Schools Rehan Kangra HP Teaching and Non-Teaching Staff Recruitment 2026
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
Leave a Comment