हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार 2023
हिमाचल दिवस पर शनिवार को उपमंडल काजा में राज्य स्तरीय समारोह हुआ। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार प्रदान किए।
Table of Contents
हिमाचल गौरव और प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार प्राप्तकर्ता :
| नाम | पुरस्कार |
| लकेश चंदेल | हिमाचल गौरव पुरस्कार |
| करनैल राणा | हिमाचल गौरव पुरस्कार |
| नेम चंद | हिमाचल गौरव पुरस्कार |
| रानी | हिमाचल गौरव पुरस्कार |
| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल की टीबी उन्मूलन टीम | सिविल सेवा पुरस्कार |
| कैप्टन अमर्योत सिंह | प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार |
| प्रेम सिंह चौहान | प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार |
| नेक राम शर्मा | प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार |
लकेश चंदेल :
उपमंडल घुमारवीं के बल्लू गांव के लकेश चंदेल हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। लकेश चंदेल एक अध्यापक हैं। उन्हें यह पुरस्कार सराहनीय समाजकार्यों, मुफ्त चिकित्सा चिकित्सा शिविरों का आयोजन करने और भूस्खलन की चपेट में स्कूल भवन आने पर सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए 36 विद्यार्थियों की जान बचाने के लिए दिया गया।
करनैल राणा:
प्रदेश की समृद्ध सांकृतिक विरासत और लोकगीतों को संरक्षित करने के लिए लोक गायक करनैल राणा को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नेम चंद :
साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सोलन जिला के नेम चंद को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रानी :
जिला सिरमौर की रानी को कुश्ती और जूडो खेल प्रतिस्पर्धाओं में अपने राज्य का नाम रोशन करने लिए हिमाचल गौरव सम्मान दिया गया, जो वर्तमान में पुलिस विभाग में एएसआई के रूप में कार्यरत हैं।
कैप्टन अमर्योत सिंह :
पाइनग्रोव स्कूल कसौली के कार्यकारी निदेशक कैप्टन अमर्योत सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में अब तक दिए गए उनके योगदान के लिए प्रेरणास्रोत पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रेम सिंह चौहान :
शिमला जिला के कोटखाई के प्रेम सिंह चौहान को प्रेरणास्रोत अवार्ड से सम्मानित किया गया। बागबानी के क्षेत्र में छोटी जमीन में बड़ी पैदावार और अपने उत्पाद को पेटेंट करने के लिए सरकार ने पुरस्कार प्रदान किया।
नेक राम शर्मा :
हिमाचल दिवस पर करसोग के नेकराम शर्मा को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिला है। नेकराम शर्मा 20 सालों से प्राकृतिक खेती कर पारंपरिक मोटे अनाजों को पुनर्जीवित कर रहे हैं।
टीबी उन्मूलन टीम को सिविल सेवा पुरस्कार :
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की टीबी उन्मूलन टीम को सिविल सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया।
हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार 2023
इसे भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश का इतिहास
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026

- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026

- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online

- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online

- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)

Leave a Comment