Himachal Pradesh Current Affairs – 3rd Week of January 2023
- हाल ही में डॉ. रमेश शर्मा को सूचना, प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त किया। इनका संबंध हिमाचल के किस जिले से है?
उत्तर : हमीरपुर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के डॉ. रमेश शर्मा को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का नामित सदस्य मनोनीत किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ, जब सूचना और प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में हिमाचल के किसी व्यक्ति ने स्थान पाया है। इस समिति में सूचना और प्रसारण मंत्री अध्यक्ष, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
- हिमाचल प्रदेश के किस नगर परिषद को नगर निगम में स्तरोन्नत किया जा रहा है?
उत्तर : ऊना ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन व पालमपुर में पांच नगर निगम कार्य कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता में आते ही हमीरपुर, ऊना व बद्दी में भी नगर निगम स्थापित करने की राय व्यक्त की थी। इसी कड़ी ऊना नगर परिषद को भी नगर निगम के रुप में स्तरोन्नत करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू की।
- हिमाचल प्रदेश का 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह इस वर्ष (2023) में कहां मनाया जाएगा?
उत्तर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में
व्याख्या : प्रदेश का 53वां पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह इस बार हमीरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा।
- “फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना” कहां तैयार की जा रही है?
उत्तर : नूरपुर (कांगड़ा)।
व्याख्या : जिला कांगड़ा के नूरपुर में फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना तैयार की जा रही हैं। फिन्ना सिंह नहर परियोजना का वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिलान्यास किया था। फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना से नूरपुर इलाके के लगभग 60 गांवों की करीब 4025 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना की विभाग ने 737 करोड़ रुपये की संशोधित डीपीआर केंद्रीय जल आयोग को मंजूरी देने लिए भेजी है।
- हाल ही में गोवा में आयोजित द्वितीय वार्षिक ग्रीनटेक इंटरनेशनल अवाड्र्स 2023 समारोह के दौरान एसजेवीएन को कौन सा अवॉर्ड प्रदान किया गया?
उत्तर : प्रतिष्ठित ग्रीनटेक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (ईएचएस) सर्वोत्तम प्रैक्टिस अवार्ड 2023
व्याख्या: एसजेवीएन को प्रतिष्ठित ग्रीनटेक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (ईएचएस) सर्वोत्तम प्रैक्टिस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड पुलिस महानिदेशक गोवा जसपाल सिंह द्वारा द्वितीय वार्षिक ग्रीनटेक इंटरनेशनल अवाड्र्स 2023 समारोह के दौरान प्रदान किया गया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएन नंद लाल शर्मा ने बताया कि सततशील लक्ष्यों को प्राप्त करने और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव को प्राप्त करने की दिशा में नवोन्मवेषी प्रथाओं और पहलों के मान्यता स्वरूप एसजेवीएन को ईएचएस बेस्ट प्रैक्टिसेज अवार्ड प्रदान किया गया है।
- प्रदेश की गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताओं को प्रधानमंत्री केंद्रीय मातृत्व वंदना योजना के तहत अब कितनी आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी ?
उत्तर : 5000 रुपए।
व्याख्या : प्रदेश की गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताओं को अब केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री केंद्रीय मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) की ओर से लागू किया गया है। पहले सभी जिलों में ये योजना लागू नहीं थी, लेकिन अब पूरे प्रदेश की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले हालांकि विभिन्न योजनाओं जिसमें जननी सुरक्षा जैसी योजनाएं शामिल है उसमें दो से तीन हजार की आर्थिक मदद मिलती थी, लेकिन अब इस योजना में पांच हजार की राशि मिलेगी। योजना के लाभ की राशि डीबीटी के माध्यम से तीन किस्तों में महिलाओं के बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर : न्यायमूर्ति सबीना।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश को कब तक देश का पहला हरित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है ?
उत्तर : 2025 तक।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊर्जा क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जलविद्युत, हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा का दोहन करने तथा हिमाचल को वर्ष 2025 तक देश का पहला हरित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिससे प्रदेश के औद्योगिक उत्पाद को हरित उत्पादों के रूप में बेहतर मूल्य एवं निर्यात में प्राथमिकता प्राप्त होगी।
- हाल ही में दक्षिण कोरिया में आयोजित अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में मनाली के साहिल ठाकुर ने कौन सा पदक जीता है?
उत्तर : रजत पदक।
व्याख्या : दक्षिण कोरिया में आयोजित अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में भारत ने रजत पदक जीता है। ड्रीम प्रोग्राम के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मनाली के साहिल ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे हैं।
Himachal Pradesh Current Affairs – 3rd Week of January 2023
Read Also : More HP Current Affairs in Hindi
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment