Himachal Pradesh Current Affairs – 4th Week of June 2023
- हिमाचल प्रदेश की हिम उन्नति योजना किस क्षेत्र से सबंधित है?
उत्तर : कृषि एवं बागबानी।
व्याख्या : राज्य सरकार कृषि का एकीकृत विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्र-विशेष आधारित एकीकृत और समग्र कृषि विकास योजना हिम उन्नति शुरू करने का निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में दुग्ध उत्पादन, दालें, बाजरा, सब्जियां, फल, फूल, नकदी फसलें और प्राकृतिक खेती में विशेषज्ञता वाले समूहों के लिए 150 करोड़ रुपए का रुपए का प्रावधान किया गया है।
- देश की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलेट कौन बनी?
उत्तर : साक्षी कोचर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की बेटी साक्षी कोचर भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट बन गई हैं। साक्षी ने केवल 18 साल की उम्र में यह कारनामा किया है। उन्हें महज 7 महीने में अमेरिका से कमर्शियल पायलट का लाइसेंस (CPL) हासिल किया।
- हिमगंगा योजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत किन जिलों के पशुपालकों को लाभान्वित किया जाएगा?
उत्तर : कांगड़ा और हमीरपुर।
व्याख्या : राज्य में दूध आधारित अर्थव्यवस्था विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने एक नई योजना हिम-गंगा की घोषणा की है। इस योजना के तहत पशुपालकों को लागत आधारित दूध का सही मूल्य प्रदान किया जाएगा और दूध की खरीद, प्रसंस्करण और विपणन की व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाया जाएगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार द्वारा योजना के प्रथम चरण (वर्ष 2023-24) के लिए हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ को 20 करोड़ रुपए की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत जिला कांगड़ा और हमीरपुर के पशुपालकों को लाभान्वित किया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश में कहां एशिया का सबसे ऊंचा केबल ब्रिज बनाया जाएगा?
उत्तर : चामियाना
व्याख्या : राजधानी शिमला के नजदीक चमियाणा में शिमला कालका फोरलेन के तहत एक ब्रिज बनाया जाएगा। ये एशिया का सबसे ऊंचा केबल ब्रिज होगा।इसकी ऊंचाई 148 मीटर की होगी। वहीं पुल 540 मीटर लंबा होगा। इसी के साथ ब्रिज को केबल से जोड़ने के लिए उनके ऊपर 240 मीटर पिलर लगाए जाएंगे। पर्यटन की दृष्टि से यह अहम है।
- हिमाचल में ऊर्जा के विकास के लिए विश्व बैंक ने कितनी धनराशि देने को मंजूरी दी है?
उत्तर : 200 मिलियन डॉलर।
व्याख्या : ऊर्जा क्षेत्र में सुधारों के लिए विश्व बैंक हिमाचल को 200 मिलियन डॉलर वित्तीय सहायता देगा। विश्व बैंक बोर्ड ने 27 जून 2023 को वाशिंगटन में इस कार्यक्रम को मंजूरी प्रदान की है। इस संबंध में समझौता अब जल्द ही इस वर्ष जुलाई माह में किया जाएगा और हिमाचल प्रदेश को इस फंड की पहली किस्त अगस्त 2023 में मिलने की उम्मीद है।
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने कितने प्रतिशत ग्रीन कवर बढ़ाने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर : 30 फीसदी।
व्याख्या : राज्य सरकार ने ग्रीन कवर को दो फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य अब 30 फीसदी रहेगा। जबकि इससे पहले इस लक्ष्य को 28 फीसदी तय किया गया था। हरित आवरण को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से राज्य के मनोहारी परिदृश्यों को और अधिक विकसित करने पर कार्य कर रही है।
- हिमाचल प्रदेश के किस खगोल वैज्ञानिक के नाम पर आईएयू के वर्किंग ग्रुप स्मॉल बॉडीज नॉमनक्लेचर ने क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉयड) का नाम रखने का एलान किया है?
उत्तर : अशोक कुमार वर्मा।
व्याख्या : हिमाचल के बेटे डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने अंतरिक्ष विज्ञान में पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को समूचे विश्व में गौरवान्वित किया है। अंतरिक्ष खगोलीय संघ (आईएयू) के वर्किंग ग्रुप स्मॉल बॉडीज नॉमनक्लेचर ने दुनिया के वैज्ञानिकों के नाम पर क्षुद्रग्रहों (एस्टेरॉयड) का नाम रखने का एलान किया है। इनमें चार भारतीय वैज्ञानिकों की सूची में नासा में तैनात हिमाचल के अशोक कुमार वर्मा (39) का नाम भी शामिल है। आईएयू ने क्षुद्रग्रह 2001 एफजी 122 (क्षुद्रग्रह 28964) का नाम उनके नाम पर रखा है। नाहन में 1984 में जन्मे वर्मा पिछले दो साल से नासा में भारतीय खगोल वैज्ञानिक हैं।
- हिमाचल प्रदेश में ब्रिटिश काल में बने रूटों को संवारने के लिए वन विभाग के कैंपा प्रोजेक्ट के जरिये कितनी धनराशि खर्च की जाएगी?
उत्तर : 500 करोड़ रुपए।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में ब्रिटिश काल में बने रूट संवरेंगे। इसके लिए वन विभाग के कैंपा प्रोजेक्ट के जरिये 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन रूटों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इन रूटों को ब्राइडल पाथ बनाकर पर्यटकों और आम लोगों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जाएंगे।
Himachal Pradesh Current Affairs – 4th Week of June 2023
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026

- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026

- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online

- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online

- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)

Leave a Comment