Himachal Pradesh (HP) Current Affairs (April 1st & 2nd Week)
- हिमाचल प्रदेश को जल जीवन मिशन के अंतर्गत भौतिक और वित्तीय प्रगति तथा निधि उपयोग की बेहतर क्षमता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कितनी धनराशि प्राप्त हुई ?
उत्तर : 221.28 करोड़ रूपये
व्याख्या : जल जीवन मिशन के अंतर्गत भौतिक और वित्तीय प्रगति तथा निधि उपयोग की बेहतर क्षमता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश को देश के सात राज्यों को आवंटित 464.28 करोड़ रूपये में से सर्वाधिक 221.28 करोड़ रूपये प्रोत्साहन निधि के रूप में प्राप्त हुए हैं।
- “चलो चम्बा अभियान-2021” का शुभारम्भ किसने किया ?
उत्तर : मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर।
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से स्वर्णिम हिमाचल पर प्रदर्शनी का उद्घाटन कर “चलो चम्बा अभियान-2021” का शुभारम्भ किया। उन्होंने चलो चम्बा का लोगो व चलो चम्बा मोबाइल ऐप को भी जारी किया। “चलो चम्बा अभियान-2021” तीन सी यानी क्राफ्ट (शिल्प), कल्चर (संस्कृति) और कुजिनज (व्यंजन) पर आधारित है। इससे चम्बा में न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से संबंध रखने वाले सुनिल कुमार का संबंध किस खेल से है ?
उत्तर : कबड्डी।
व्याख्या : मंडी जिले के कोटली तहसील से सबंध रखने वाले सुनिल कुमार भारतीय कबड्डी टीम के खिलाडी हैं। हाल ही में संपन्न हुई दक्षिण एशिया कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय कबड्डी टीम प्रथम रही। उन्होंने 33 करोड़ रूपये का पुरस्कार जीता। इस प्रतियोगिता में सुनील कुमार का बहुत अहम् भूमिका रही।
- तकनिकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (टैक्यूप -3 ) परियोजना की एटीयू में हिमाचल प्रदेश का कौन सा संस्थान देश भर में प्रथम स्थान पर रहा ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश तकनिकी विश्विद्यालय हमीरपुर।
- लघु फिल्म “दि पिल्लों” की लेखिका कौन है ?
उत्तर : काव्य वर्षा।
व्याख्या : काव्य वर्षा द्वारा लिखित पहली फिल्म ‘दि पिलो’ को बंगलुरु अंतराष्ट्रीय लघु फिल्म पुरस्कार -2021 के लिए चयनित किया गया है। काव्य वर्षा जिला काँगड़ा के जवाली क्षेत्र की रहने वाली है। इस फिल्म को आशीष वशिष्ठ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
- हिमाचल प्रदेश कौन सा क्षेत्रीय अस्पताल कायाकल्प कार्यक्रम के तहत राष्ट्रिय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा ?
उत्तर : क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ।
व्याख्या : क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ दूसरी बार कायाकल्प कार्यक्रम के तहत रष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा। कायाकल्प नेशनल हेल्थ मिशन का कार्यक्रम है, जिसके तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता सर्विस व स्वच्छता सहित कई पैरा मीटर देख कर वैल्यू निकाला जाता है।
- हाल ही में किस राज्य ने महिला जूनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता को जीता ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
- हिमाचल प्रदेश में 7 अप्रैल 2021 को कितने नगर निगम के लिए चुनाव संपन्न हुए ?
उत्तर : 4
व्याख्या : 7 अप्रैल 2021 को हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम धर्मशाला , मंडी , सोलन और पालमपुर में चुनाव संपन्न हुए।
- हिमाचल प्रदेश में विंटर स्पोर्ट्स सेंटर कहाँ पर स्थापित किया जाएगा ?
उत्तर : जिला चम्बा।
व्याख्या : केंद्रीय युवा सेवाएं, खेल, आयुष एवं अल्पसंख्यक मामले के राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने हिमाचल में विंटर स्पोर्ट्स सेंटर (Winter Sports Center) खोलने की घोषणा की।
- “वीरांगना ऑन व्हील ” योजना के तहत प्रदेश के कितने थानों में महिला हेल्प डेस्कों में कार्यरत महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्कूटी दी गई ?
उत्तर : 135 पुलिस थानों में।
वीरांगना ऑन व्हील योजना :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने ‘वीरांगना ऑन व्हील’ योजना की शुरुआत की। इस योजना की शुरुआत मंडी जिले के पधर में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के दौरान की गई। इस योजना के तहत प्रदेश के हर थाने में महिला कांस्टेबल के लिए एक स्कूटी दी जा रही है।
Himachal Pradesh (HP) Current Affairs (April 1st & 2nd Week)
Read Also : Himachal Current Affairs
- HPPSC Shimla All Latest Notification -December 2025
- HPU Shimla All Latest Notifications -December 2025
- SSC Constable (GD) And Rifleman (GD) Recruitment 2026
- HPRCA Hamirpur Special Educator, JOA (Library) And Steno-Typist Recruitment 2026
- HPU Shimla All Latest Notifications -November 2025