Himachal Pradesh (HP) Current Affairs 04 December 2022
- केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के किन दो शहरों को दूसरे और तीसरे स्थान के लिए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2022 पुरस्कार प्रदान किया?
उत्तर : सुंदरनगर और नालागढ़।
व्याख्या : केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के सुंदरनगर और नालागढ़ शहरों को दूसरे और तीसरे स्थान के लिए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2022 पुरस्कार प्रदान किया। इन दोनों शहरों के लिए क्रमश:25 लाख और 12.50 लाख रुपये पुरस्कार राशि मिली है। मध्य प्रदेश का देवास पहले स्थान पर रहा।
- हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले किस बॉडी बिल्डर को कांस्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली द्वारा छोटू राम मेमोरियल भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर : दिलीप डोजी।
व्याख्या : बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर देश, प्रदेश और जिला ऊना का नाम चमकाने वाले दिलीप डोजी को सर छोटू राम मेमोरियल भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। नगर परिषद संतोषगढ़ के रहने वाले दिलीप डोजी नई दिल्ली में होने वाले समारोह के लिए कांस्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली, सम्मानित करेगा।
- हिमाचल प्रदेश में 2021-22 में कितने लाख टन बेमौसमी सब्जी का उत्पादन उत्पादन हुआ ?
उत्तर : 18.50 लाख टन।
व्याख्या : प्रदेश में सब्जी उत्पादन का ग्राफ साल-दर-साल बढ़ रहा है और इसमें बेमौसमी सब्जी उत्पादन एक बड़ा रोल अदा कर रहा है। 2019-20 में प्रदेश में 1860.67 हजार मीट्रिक टन, 2020-21 में 1867.41 मीट्रिक टन और 2021-22 में 18.50 लाख टन पैदावार हुई है।
Himachal Pradesh (HP) Current Affairs 04 December 2022
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
- HPRCA Clerk Recruitment 2026: 40 Clerk Job Trainee Posts, Eligibility, Exam Pattern & Apply Online
- Members of India’s First Interim Government and Their Portfolios (MCQs)
Leave a Comment