Himachal Pradesh (HP) Current Affairs -07 January 2023
- कैग की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का कितना प्रतिशत है?
उत्तर : 5.84 प्रतिशत।
व्याख्या : कैग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सरकार का राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 5.84 फीसदी तक पहुंच गया है। राजकोषीय घाटे की पूर्ति सरकार कर्ज लेकर करती है। चालू वित्त वर्ष में हिमाचल की राजस्व प्राप्तियां 37110.67 करोड़ रहने का अनुमान है।
- हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधान सभा के अध्यक्ष किसे चुना गया ?
उत्तर : कुलदीप सिंह पठानिया।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश 14वीं विधानसभा के 16वें अध्यक्ष के रूप में भटियात से पांच बार विधायक बने कुलदीप सिंह पठानिया को चुना गया है। जानकारी के लिए बता दे की पठानिया ने अपना पहला चुनाव वर्ष 1985, दूसरा 1993, तीसरा 2003 और चौथा चुनाव वर्ष 2007 में जीता था।
- हिमाचल प्रदेश में कहां पर प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक बस अड्डा बनाया जाएगा ?
उत्तर : नादौन (हमीरपुर)
व्याख्या : प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात दी है। नादौन में प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक बसों के लिए डिपो का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए एचआरटीसी निगम ने 24 कनाल भूमि का चयन कर लिया है।
Himachal Pradesh (HP) Current Affairs -07 January 2023
Read Also : More HP Current Affairs in Hindi
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment