HP Current Affairs -07 January 2024
- हिमाचल का पहला टॉयज ट्रेनिंग एवं मैनुफैक्चरिंग प्रोजेक्ट किस जिले में स्थापित किया जाएगा?
उत्तर : बिलासपुर ।
व्याख्या : बिलासपुर जिला के पंजगाईं में प्रदेश का पहला टॉय मैनुफैक्चरिंग कलस्टर आधारित प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए पंजगाईं में 41 बीघा जमीन का चयन किया है। यह प्रोजेक्ट ट्रेनिंग एवं मैनुफैक्चरिंग का एक हब होगा, जहां 15 से 20 कलस्टर होंगे और हर कलस्टर के लिए एक प्लॉट उपलब्ध होगा। कलस्टर आधारित प्रोजेक्ट में यहां एक बड़ा ट्रेनिंग सेंटर बनेगा, जहां प्रदेश भर के इच्छुक लोगों को खिलौने तैयार करने की ट्रेनिंग दी जाएगी
- हाल ही में नौणी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा हिमाचल प्रदेश में फल मक्खियों के लिए किए गए सर्वेक्षण अध्ययन के दौरान कौन सी दो फल मक्खियों की प्रजातियां मिली?
उत्तर : बैक्ट्रॉसेरा प्रभाकरी और टेफ्राइटिस हिमालयी ।
व्याख्या : एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के शोधकर्ताओं द्वारा हिमाचल प्रदेश में फल मक्खियों के लिए किए गए सर्वेक्षण अध्ययन के दौरान दो नई फल मक्खी (टेफ्रिटिडे) प्रजातियां पाई गई हैं। यूनाइटेड किंगडम स्थित फल मक्खी वर्गीकरण विशेषज्ञ डा. डेविड लॉरेंस हैनकॉक के लक्षण वर्णन और परामर्श के बाद, प्रजातियों को दुनिया के लिए नया घोषित किया गया। इन प्रजाति का नाम बैक्ट्रॉसेरा प्रभाकरी और टेफ्राइटिस हिमालयी रखा गया।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के उपन्यासकार डा. गंगाराम राजी के उपन्यास ‘सिंह शेराटन, जोरावर सिंह केहलुरिया’ का अंग्रेजी अनुवाद किसने किया ?
उत्तर : साहित्यकार पंकज दर्शी।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के उपन्यासकार डा. गंगाराम राजी के उपन्यास ‘सिंह शेराटन, जोरावर सिंह केहलुरिया’ का अब तीसरी भाषा में अनुवाद हो चुका है। इस उपन्यास को पंजाबी और डोगरी के बाद अब अंग्रेजी में भी अनुवादित किया गया है। इस उपन्यास का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद साहित्यकार पंकज दर्शी द्वारा किया गया है।
HP Current Affairs -07 January 2024
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh in Hindi
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment