HP Current Affairs 18 March 2022
- हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) कलेक्शन में अव्वल रहा ?
उत्तर : सिरमौर जिला।
व्याख्या : राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर ने वर्ष 2021-22 का 440 करोड़ का लक्ष्य पूरा कर लिया है। जिला सिरमौर के कर एवं आबकारी विभाग के द्वारा जीएसटी में जो उपलब्धि दर्ज की है वह पूरे प्रदेश में नंबर वन है। वहीं लक्ष्य से छह करोड़ अधिक की राशि शराब और टोल में सरकार को लक्ष्य से अधिक कमा कर देने में सफलता प्राप्त की है।
- नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला टीम शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने कौन सा स्थान हासिल किया ?
उत्तर : तीसरा ।
व्याख्या : नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला टीम शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।इस प्रतियोगिता में उत्तरी भारत की चौदह टीमों ने भाग लिया। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय प्रथम, पंजाब विश्वविद्यालय द्वितीय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही है। हिमाचल प्रदेश महिला शतरंज टीम में प्राजंली शर्मा कैप्टन व रीतिका शर्मा, शिल्पा धलारी, सस्मिता ठाकुर तथा निशा कुमारी महिला शतरंज टीम के सदस्य के रूप में खेले। प्रांजलि शर्मा ने शीर्ष बोर्ड पर पांचो के पांचो मैच जीतकर नार्थ जोन की शीर्ष खिलाड़ी बनी।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने झुग्गी वस्तियों में रहने वाले लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिलवाने के लिए कौन सा एक्ट पारित किया ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश स्लम डवेलर्ज (प्रोप्रिएटी राइट्स) एक्ट, 2022 (Himachal Pradesh Slum Dwellers (Propriety) Act, 2022)
व्याख्या : हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने झुग्गी वस्तियों में रहने वाले लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश स्लम डवेलर्ज (प्रोप्रिएटी राइट्स) एक्ट, 2022 (Himachal Pradesh Slum Dwellers (Propriety) Act, 2022) पारित किया , ताकि झुग्गी वस्तियों रहने वाले सम्मान सहित जीवनयापन कर सके।
HP Current Affairs 18 March 2022
Read Also : More HP Current Affairs
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment