HP Current Affairs -1st And 2nd Week of May 2022
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचली लोक संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किस पुरस्कार को आरंभ करने का निर्णय लिया ?
उत्तर : लता मंगेशकर स्मृति पुरस्कार।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में प्रदेश में हिमाचली लोक संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लता मंगेशकर स्मृति पुरस्कार आरम्भ करने का निर्णय लिया गया।
- हिमाचल की पर्वतारोही और एथलीट बलजीत कौर दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतेह किया। इनका संबंध किस जिले से हैं ?
उत्तर : सोलन जिला।
व्याख्या : हिमाचल की पर्वतारोही और एथलीट बलजीत कौर दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को फतेह करके एक और उपलब्धि अपने नाम की है। बता दें कि कंचनजंगा की ऊंचाई 8,586 मीटर है। हाल ही में उन्होंने अन्नपूर्णा पर्वतमाला की चढ़ाई पूरी की है। दुनिया भर में अन्नपूर्णा पर्वत की चढ़ाई सबसे खतरनाक और कठिन है।
- हिमाचल प्रदेश से किस खिलाड़ी का चीन में आयोजित होने जा रही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में बॉक्सिंग में चयन हुआ है ?
उत्तर : सक्षम ठाकुर।
व्याख्या : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सक्षम ठाकुर का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है। वह 86 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- हिमाचल प्रदेश में दूसरा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान कहाँ पर बनाया जा रहा है?
उत्तर : जिला सिरमौर के माजरा में। - हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष की आयुवर्ग के युवाओं को कितने प्रतिशत उपदान प्रदान किया जाता है ?
उत्तर : 25 से 30 प्रतिशत।
व्याख्या : यह योजना अपना व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक 18 से 45 वर्ष की आयुवर्ग के युवाओं और 50 वर्ष तक की महिलाओं के लिए आरम्भ की गई है। इस योजना के अन्तर्गत एक करोड़ रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है, जिसके तहत युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए 25 से 30 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जाता है। अब प्रदेश सरकार ने महिलाओं और विधवाओं को 35 प्रतिशत उपदान देने का निर्णय लिया है।
- मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को सौर ऊर्जा संचालित बाड़ लगाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर कितने प्रतिशत अनुदान दिया जाता है?
उत्तर : 80 प्रतिशत।
व्याख्या : मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को सौर ऊर्जा संचालित बाड़ लगाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है तथा सामुहिक स्तर पर 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
- भारतमाला परियोजना में हिमाचल के किस क्षेत्र को शामिल किया गया है ?
उत्तर : नालागढ़ बद्दी।
व्याख्या : केंद्र सरकार ने भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किए जाने वाले 11 औद्योगिक कोरिडोर के 32 नोड में हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीबाला-नालागढ़ (बीबीएन) नोड को शामिल किया है।
- विश्व कप तलवारवाजी में हिमाचल प्रदेश के किस खिलाड़ी का चयन हुआ है ?
उत्तर : रजत ठाकुर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू के रजत ठाकुर एशियाई और राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप के बाद अब तलवारबाजी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर व्यास फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया ?
उत्तर : बिलासपुर।
व्याख्या : महर्षि वेदव्यास की तपोस्थली बिलासपुर में पहली बार व्यास फिल्म फेस्टिवल आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से विभिन्न कलाकारों ने भाग लिया। व्यास फिल्म फेस्टिवल-2022 के दौरान हुई प्रतियोगिता के तहत डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ‘विरासत’ को पहला स्थान मिला। ‘कहलूर सदियों से’ दूसरे और ‘आर्ट्स ऑफ ट्रेलर’ तीसरे स्थान पर रही। शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ‘माइंड सेट’ को पहला, ‘नया जमाना’ को दूसरा और ‘हाइटेक’ को तीसरा स्थान मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब सोहन कपूर को मिला और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नव्या पंत रही। समापन के मौके पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
- हाल ही में इंदौर में आयोजित हुई राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिमाचल के किस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता ?
उत्तर : पीयूष शर्मा।
व्याख्या : राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिमला के पीयूष शर्मा ने टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में संपन्न हुई राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पदक हासिल किया। पीयूष व्हील चेयर पर टेबल टेनिस खेलने वाले हिमाचल प्रदेश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं।
- हिमाचल प्रदेश का पहला विज्ञान केंद्र किस जिले में निर्मित किया गया?
उत्तर : काँगड़ा।
व्याख्या : नौ करोड़ की लागत से निर्मित प्रदेश के पहले विज्ञान केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। यह विज्ञान केंद्र भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंर्तगत नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स द्वा1रा तैयार करवाया गया है।
HP Current Affairs -1st And 2nd Week of May 2022
Read Also : More Current affairs of Himachal Pradesh
- HPPSC Shimla All Latest Notification -December 2025
- HPU Shimla All Latest Notifications -December 2025
- SSC Constable (GD) And Rifleman (GD) Recruitment 2026
- HPRCA Hamirpur Special Educator, JOA (Library) And Steno-Typist Recruitment 2026
- HPU Shimla All Latest Notifications -November 2025