HP Current Affairs – 1st Week of October 2021
- जिला सोलन से संबंध रखने वाले किस बैडमिंटन खिलाड़ी का चयन सीनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है ?
उत्तर : योगेश चौहान।
व्याख्या : बीएसएनएल के कर्मचारी सोलन निवासी योगेश चौहान का सीनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका चयन स्पेन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 नवंबर से 4 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी।
- सतलुज जल विद्युत निगम वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश में कितना निवेश करने जा रहा है ?
उत्तर : 23 हजार करोड़ रूपये ।
व्याख्या : व्याख्या : सतलुज जल विद्युत निगम वर्ष 2030 तक हिमाचल प्रदेश में 23 हजार करोड़ का निवेश करेगा। हमीरपुर में 66 मेगावाट की धौलासिद्ध और रामपुर में 210 मेगावाट की लुहरी स्टेज वन बिजली परियोजना में वर्ष 2025-26 तक उत्पादन शुरू होगा काजा में 880 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण कार्य भी शुरू होगा।
- किसकी सहायता से हिमाचल प्रदेश में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं ?
उत्तर : एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी)
व्याख्या : प्रदेश में अभी तक 26 अटल आदर्श आवासीय विद्यालय अधिसूचित हो चुके हैं। एक विद्यालय के निर्माण पर करीब 50 करोड़ का खर्चा आना प्रस्तावित है।
- हाल ही में किस सैंक्चुरी में भूरे भालू , लाल लोमड़ी और हिमालयन थार दिखाई दिए ?
उत्तर : धौलाधार सेंक्चुरी।
व्याख्या : वन्य जीव विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून की टीम ने जुलाई में 982 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में जानवरों की गणना करने का अभियान शुरू किया था। इसके तहत शनाल ,भंगाल, थमरसर और लोलर क्षेत्र में लगभग 40 ट्रैप कैमरे लगाए गए।
- 19 वीं राष्ट्रिय कोर्फबॉल प्रतियोगिता 2021 किस राज्य ने जीती ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : 19 वीं राष्ट्रिय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल टीम विजेता बनी। हिमाचल टीम ने हरियाणा को 13-12 से मात दी।
- हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष कौन है ?
उत्तर : डॉ. डेजी ठाकुर। - हिमाचल प्रदेश के किस वैज्ञानिक को मलेरिया की दवा ईजाद करने के लिए यंग साइंटिस्ट 2021 पुरस्कार दिया जाएगा ?
उत्तर : डॉ. मनमोहन शर्मा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत गांव ढोह के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन शर्मा को यंग साइंटिस्ट 2021 के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके लिए उन्हें मेडल और एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। मलेरिया के लिए नई दवा ईजाद करने पर भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) उन्हें सम्मानित करेगी।
- उच्च श्रेणी के हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में अल्पाइन चरागाहों और जंगलों के स्थायी प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए किस कार्यक्रम को शुरू किया गया है ?
उत्तर : “सुरक्षित हिमालय , सुरक्षित आजीविका संरक्षण ,टिकाऊ उपयोग और उच्च श्रेणी हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली” - हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में बैम्बू विलेज स्थापित किया जाएगा ?
उत्तर : बौल (जिला ऊना )
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते बौल में 24 कनाल भूमि पर बैंबू विलेज स्थापित किया जाएगा। इस बैंबू विलेज में बांस से बनने वाले टुथ ब्रश का लघु प्लांट, बैंबू नर्सरी व बैंबू पार्क का निर्माण किया जाना है।
HP Current Affairs – 1st Week of October 2021
Read Also : More Himachal Pradesh Current Affairs
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment