HP Current Affairs -1st Week of September 2023
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने किस वित्त वर्ष के दौरान 500 मेगावाट की क्षमता की नई सौर ऊर्जा परियोजनाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है?
उत्तर : 2023-24
व्याख्या : राज्य सरकार ने पायलट आधार पर राज्य की हर विधानसभा की दो-दो पंचायतों को हरित पंचायत बनाने का निर्णय लिया है। इन पंचायतों में 500 किलोवाट से एक मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। राज्य सरकार हिमाचल को देश के हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है और वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 500 मेगावाट की क्षमता की नई सौर ऊर्जा परियोजनाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य में जल विद्युत उत्पादन की कुल क्षमता 24567 मेगावाट है, इसमें से 172 परियोजनाओं के माध्यम से 11150 मेगावाट बिजली का दोहन किया जा रहा है।
- हिमाचल प्रदेश में सतत खाद्य प्रणाली प्लेटफॉर्म नौणी विश्वविद्यालय, प्राकृतिक कृषि खुशहाल योजना और किस संस्था के सहयोग से शुरू की का रही है?
उत्तर : नाबार्ड ।
व्याख्या : सतत खाद्य प्रणाली प्लेटफॉर्म डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवम वानिकी विश्वविद्यालय नौणी , राज्य कृषि विभाग की प्राकृतिक कृषि खुशहाल योजना और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से शुरू की जा रही है। इस सहयोगात्मक पहल का उद्देश्य प्राकृतिक किसानों को सशक्त बनाना और कृषि क्षेत्र में प्रगति को बढ़ावा देना।
- हिमाचल प्रदेश के कितने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ?
उत्तर : 334
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में डीजीपी डिस्क अवार्ड समारोह आयोजित किया। इसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 3 वर्ष बाद आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने वर्ष 2020, 2021 और 2022 के लिए 334 पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड प्रदान किए।
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री सबल योजना” का क्या उद्देश्य है?
उत्तर : विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों का सहयोग करना।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 04 सितम्बर, 2023 को हमीरपुर जिले के नादौन से मुख्यमंत्री सबल योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत स्कूलों में बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से पढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री सबल योजना उद्देश्य :
इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के हमीरपुर, सोलन और शिमला जिलों के 400 विद्यालयों में विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों को सहयोग प्रदान करना है। यह योजना विशेष रूप से सक्षम बच्चों के क्षमता विस्तार, आकांक्षाओं और जीविकोपार्जन में सहयोग से उनके उज्ज्वल भविष्य के दृष्टिगत तैयार की गई है।
- हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग नाम परिवर्तित करके अब क्या रखा जाएगा ?
उत्तर : राज्य चयन आयोग।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर राज्य चयन आयोग की स्थापना की जाएगी। इस नए आयोग के माध्यम से सभी परीक्षाएं कम्प्यूटर प्रणाली के माध्यम से ली जाएंगी, ताकि भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
- हिमाचल प्रदेश के किन शहरों ने “स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार ” जीते ?
उत्तर : परवाणु और काला अंब
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के परवाणू और कालाअंब शहर को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में गैर प्राप्ति शहरों की श्रेणी में क्रमश: पहला और दूसरा सम्मान मिला है। देशभर के 131 गैर प्राप्ति शहरों में से परवाणू और कालाअंब शहर की वायु गुणवत्ता सबसे साफ है। ऐसे में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हिमाचल को इसके लिए सम्मानित किया गया है। केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान की ओर से परवाणू को 37.50 लाख और कालाअंब को 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस कृषि वैज्ञानिक को पैराग्वे गणराज्य का सर्वोच्च सम्मान ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट इन द ग्रेड ऑफ कोमैंदादोर’ से सम्मानित किया ?
उत्तर : डॉ मनमोहन कोहली।
व्याख्या : सोलन के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन कोहली को हाल ही में पैराग्वे गणराज्य का सर्वोच्च सम्मान ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट इन द ग्रेड ऑफ कोमैंदादोर’ से सम्मानित किया । यह विशिष्ट सम्मान, पैराग्वे गणराज्य के राष्ट्रपति की ओर से दिया गया ये सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान, उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो राष्ट्र के उत्थान में अपना उल्लेखनीय योगदान देते हैं। डॉ. मनमोहन कोहली प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार हैं और कैपेको में उन्होंने राष्ट्रीय गेहूं कार्यक्रम को लीड किया।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कितने शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया ?
उत्तर : 14 शिक्षकों को।
व्याख्या : पांच सितंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शिक्षक दिवस पर राजभवन में 14 शिक्षकों को राजकीय पुरस्कार प्रदान किए और दो अन्य को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
HP Current Affairs -1st Week of September 2023
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible

- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online

- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now

- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026

- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026

Leave a Comment