HP Current Affairs – 20 March 2022
- गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2021 में हिमाचल प्रदेश का कौन-सा पुलिस थाना सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना आंका गया है ?
उत्तर : शिमला जिला का पुलिस थाना ढली।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के पुलिस थाना ढली को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2021 में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना आंका गया है।थानों का मूल्यांकन पुलिस स्टेशन के अभिलेखों के रख-रखाव, थाने के बुनयादी ढांचे व नागरिकों के फीडबैक पर किया गया। जिसमें अभिलेख आधारित मूल्यांकन में 80 प्रतिशत और बुनियादी ढांचा और नागरिकों की प्रतिक्रिया से 20 प्रतिशत मूल्यांकन किया गया है।
- देश की पहली स्नो मैराथन का आयोजन हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर होने जा रहा है ?
उत्तर : सिस्सू (लाहौल-स्पिति)
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के जिला लाहुल-स्पीति के सिस्सू में देश की पहली स्नो मैराथन होगी। 26 मार्च को स्नो मैराथन में देशभर से 100 प्रतिभागी सिस्सू से कोकसर तक दौड़ेंगे। रिच इंडिया संस्था व गोल्ड ड्राप एडवेंचर लाहुल-स्पीति प्रशासन के सहयोग से स्नो मैराथन करवाएगी। स्नो मैराथन में फुल 42 किलोमीटर, हाफ 21 किलोमीटर, जबकि दौड़ 10 व पांच किलोमीटर के अलावा जाय रेस एक किलोमीटर की होगी ।
- हाल ही में जिला सोलन के स्वास्थ्य विभाग ने जिले में चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को अब घर पर ही इलाज करने के लिए किस योजना की शुरुआत की ?
उत्तर : जीवन धारा मिशन
व्याख्या : जिला स्वास्थ्य विभाग ने जीवन धारा मिशन की शुरुआत की है। मिशन के तहत लोगों को नया जीवन मिल पाएगा। इस योजना के तहत गांव-गांव में चिकित्सा सेवाएं दी जाएंगी जिससे लोगों को फायदा पहुंचेगा। लोगों का इलाज घर-द्वार पर ही संभव हो पाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने जीवन धारा मिशन की शुरुआत कोरोना काल से पहले की गई थी।
- हाल ही में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले “चेतन जुनेजा” का संबंध किस जिले से है ?
उत्तर : सोलन।
व्याख्या : एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले चेतन जुनेजा सबाथू, जिला सोलन से हैं। चेतन ने जापान, ईरान और उज्वेकिस्तान के बॉक्सरों को मात देकर देश को कांस्य पदक दिलाया है।
- 50वीं राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल हैंडबाल टीम की कप्तानी कौन कर रहे हैं?
उत्तर : वरुण शर्मा ।
व्याख्या : हरियाणा सिरसा में होने वाली 50वीं राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल हैंडबाल टीम की कप्तानी अंतराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी वरुण शर्मा कर रहे हैं।
HP Current Affairs – 20 March 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- Daily Himachal GK in Hindi (HP History) -4
- HP Home Guard Solve Question Paper Held on 23 August 2026
- JNV Dungrin Hamirpur TGT Computer Science Recruitment 2026
- H.P. State Consumer Disputes Redressal Commission Bailiff And Driver Recruitment 2026
- HP High Court Recruitment 2026: 388 Vacancies – Apply Online
Leave a Comment