HP Current Affairs -2nd Week of December 2023
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने लड़कियों के विवाह की उम्र को बढ़ाकर 21 साल करने पर कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तर : एम सुधा देवी।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखावदर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेटियों के विवाह की उम्र को बढ़ाकर 21 साल करने पर कमेटी बनाने के निर्देश दिए थे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की सचिव एम सुधा देवी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रियतु मंडल, विधि विभाग के सचिव शरद कुमार लगवाल, निदेशक श्रम और रोजगार मानसी सहाय ठाकुर और प्रतिभा चौहान कमेटी की सदस्य होंगी, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक प्रियंका वर्मा इस कमेटी की सदस्य सचिव होंगी।
- राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत राज्य के युवाओं को 100 किलोवाट से एक मेगावाट क्षमता तक की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए कितने प्रतिशत सबसिडी प्रदान की जाएगी?
उत्तर : 40 प्रतिशत।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के दूसरे चरण में प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा को रोजगार सृजन के साथ जोड़ेगी। इसके तहत राज्य के युवाओं को 100 किलोवाट से एक मेगावाट क्षमता तक की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए 40 प्रतिशत सबसिडी प्रदान की जाएगी।
- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रोप वे बनाया जाएगा ?
उत्तर : शिमला ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में देश का पहला व दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोप-वे बनेगा। शिमला में तारा देवी से लेकर संजौली तक 13.55 किलोमीटर का रज्जू मार्ग बनेगा।
- हिमाचल ने नई दिल्ली में आयोजित “आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023” समारोह में कितने प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते?
उत्तर : दो पुरस्कार।
व्याख्या : हिमाचल ने नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते। हिमाचल प्रदेश ने कांगड़ा जिला के बीड़-बिलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटक गंतव्य स्वर्ण श्रेणी और लाहुल-स्पीति जिला के स्पीति के लिए सर्वश्रेष्ठ ईको-पर्यटन गंतव्य स्वर्ण श्रेणी में पुरस्कार जीते।
- जिला बिलासपुर की मीना चंदेल को किस क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है?
उत्तर : फ्लोरीकल्चर में।
व्याख्या : जिला बिलासपुर के अंतर्गत बैरीदड़ोला गांव की मीना चंदेल पत्नी सुनील चंदेल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। मीना चंदेल को यह पुरस्कार फ्लोरीक्लचर में बेहतर कार्य के लिए मिला है। वहीं, इस पुरस्कार के लिए देशभर से करीब 40 हजार लोगों ने आवेदन किया था। वहीं, मीना चंदेल को यह पुरस्कार मिला है।
- हाल ही में किसने आउटलुक बिजनेस पत्रिका की प्रतिष्ठित ‘चेंजमेकर ऑफ दि ईयर-2023’ सूची में स्थान अर्जित किया है?
उत्तर : सुखविंदर सिंह सुक्खू।
व्याख्या : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आउटलुक बिजनेस पत्रिका की प्रतिष्ठित ‘चेंजमेकर ऑफ दि ईयर-2023’ सूची में स्थान अर्जित किया है। पत्रिका ने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्यमंत्री को उनके असाधारण नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान, विशेषकर इस वर्ष मानसून के दौरान भीषण आपदा को प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रदान किया गया है।
- किसकी सहायता से शिमला के टूटी कंडी में ट्रैफिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा?
उत्तर : वर्ल्ड बैंक।
व्याख्या : वर्ल्ड बैंक की मदद से शिमला के टूटी कंडी में ट्रैफिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। शिमला के टूटी कंडी में बनने वाले कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पूरे प्रदेश के आईटीएमएस और सीसीटीवी कमरों कंट्रोल होगा। वर्ल्ड बैंक हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था का आधुनिकीकरण करेगा। इसके लिए प्रदेश के शिमला और पुलिस जिला नूरपुर को शामिल किया है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार की पहल ‘पहली शिक्षक-मां’ कार्यक्रम का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर : सीपीएस आशीष बुटेल।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को लेकर सम्रग शिक्षा के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए ‘पहली शिक्षक-मां’ कार्यक्रम का आगाज कर दिया है। इस कार्यक्रम की प्रदेश स्तरीय शुरुआत सीपीएस आशीष बुटेल ने मंडी जिले के सुंदरनगर से की।
HP Current Affairs -2nd Week of December 2023
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment