HP Current Affairs -2nd Week of January 2024
- हाल ही में हमीरपुर में ‘एक से श्रेष्ठ’ के 500 वें केंद्र का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
उत्तर : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
व्याख्या : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हमीरपुर में ‘एक से श्रेष्ठ’ के 500वें केंद्र के शुभारंभ किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में चलाए जा रहे शैक्षणिक कार्यक्रम ‘एक से श्रेष्ठ’ के 500वें केंद्र का 20 हजार से भी ज्यादा लोगों की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ हुआ।
- हाल ही में कहां पर हि. प्र. पीडब्ल्यूडी विभाग ने हिमाचल प्रदेश का पहला कैल्शियम क्लोराइड प्लांट शुरू किया ?
उत्तर : शिमला।
व्याख्या : शिमला में हिमपात के दौरान कोई दुर्घटना न हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने शिमला में कैल्शियम क्लोराइड और ब्राइन का प्लांट लगाया है। यह विधि बेहद किफायती है। इसका खर्च मात्र 500 रुपये प्रति किलोमीटर (सिंगल लेन) है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कहां पर 36 वर्षों के बाद तीन दिवसीय शांत महायज्ञ का आयोजन किया गया?
उत्तर : गवास (रोहड़ू, शिमला)
व्याख्या : जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के गवास में तीन दिवसीय शांत महायज्ञ 36 वर्षों के बाद आयोजित किया। शांत महायज्ञ में क्षेत्र के हजारों लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे। साथ ही रोहड़ू और जुब्बल क्षेत्र के सात देवता और 13 खूंद शामिल हुए।
- हाल ही में भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
उत्तर : अर्जुन पुरस्कार।
व्याख्या : भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान एवं शिलाई, सिरमौर से संबंध रखने वाली रितु नेगी को राष्ट्रपति भवन में l आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। ऋतु नेगी शिलाई विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली खिलाड़ी बनी। रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन में आयोजित हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।
- हाल ही में प्रदेश सरकार ने आयुष व युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का दायित्व किसे सौंपा ?
उत्तर : यादविंद्र गोमा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा यादविंद्र गोमा को आयुष व युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का दायित्व दिया गया।
- हिमाचल सरकार कहां राष्ट्रीय कैंसर केंद्र स्थापित करने जा रही है?
उत्तर : हमीरपुर।
व्याख्या : प्रदेश सरकार हमीरपुर में राष्ट्रीय कैंसर केंद्र स्थापित करने जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा) का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश के कितने अस्पतालों में स्वास्थ्य सूचना प्रबन्धन प्रणाली शुरू की जाएगी?
उत्तर : 56 अस्पतालों में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अब 56 अस्पतालों में स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली यानी इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम (Information Management System) की शुरुआत करने जा रही है। शुरुआत में 56 अस्पतालों में इसकी शुरुआत होगी. इससे डॉक्टर को क्लाउड आधारित सर्वर से मरीज का हेल्थ बैकग्राउंड उपलब्ध होगा।
- केंद्र सरकार द्वारा कराए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अनुसार 100 से कम शहरों वाली कैटेगरी में हिमाचल प्रदेश को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : 18 वां।
व्याख्या : भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्वच्छता मामले में इस बार हिमाचल की रैकिंग गिरी है। 100 से कम शहरों वाली कैटेगरी में हिमाचल इस बार 18वें स्थान पर रहा। जबकि 2022 में हिमाचल चौथे स्थान पर था।
- हाल ही में केंद्रीय सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में राजधानी शिमला को कौन सा अवार्ड मिला है?
उत्तर : स्टेट अवार्ड
व्याख्या : केंद्रीय सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में राजधानी शिमला को स्टेट अवार्ड मिला है। वीरवार को दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण सम्मान समारोह में नगर निगम शिमला को सम्मानित किया गया। पहली बार प्रदेश के किसी शहर को सर्वेक्षण में स्टेट अवार्ड मिला है।
- हिमाचल सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना-2023” के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता दी जाएगी?
उत्तर : 1.50 लाख रुपये।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना-2023 को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस योजना के तहत विधवा एवं एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने फिल्म नीति-2024 को स्वीकृति प्रदान की है ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल ने राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने तथा निर्माताओं को सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश फिल्म नीति-2024 को स्वीकृति प्रदान की। इस नीति के तहत राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने के दृष्टिगत एकल खिड़की तंत्र के माध्यम से एक फिल्म फेसिलिटेशन सेल स्थापित किया जाएगा।
- जापान सरकार की एजेंसी जाइका से वित्त पोषित किस परियोजना के तहत हर साल 20 से 25 युवाओं को जापान में आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण देने के लिए भेजा जाएगा ?
उत्तर : हिमाचल फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना।
व्याख्या : कृषि क्षेत्र से युवाओं को रोजगार देने की जापान सरकार की एजेंसी जाइका से वित्त पोषित हिमाचल फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत हर साल 20 से 25 युवाओं को जापान में आधुनिक कृषि का प्रशिक्षण देने के लिए भेजा जाएगा। इसमें ऐसे युवाओं का चयन होगा जो परियोजना के तहत चिन्हित की गई सिंचाई योजनाओं के क्षेत्र विशेष से संबंध रखते हों और इनके माता-पिता इन सिंचाई योजनाओं के तहत आने वाले क्षेत्र के स्थायी निवासी व प्रगतिशील कृषक हों।
- हाह ही में हिमाचल प्रदेश के किस युवा कवि और लेखक को उनके लघु कथा संग्रह “देवता झूठ नहीं बोलता” के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जयपुर सम्मान उत्कृष्ट कृति पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : मनोज चौहान।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के युवा कवि और लेखक मनोज चौहान को उनके लघु कथा संग्रह देवता झूठ नहीं बोलता के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जयपुर सम्मान उत्कृष्ट कृति पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है।
- फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया संस्था द्वारा हिमाचल प्रदेश के किस व्यक्ति को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर : ललित कुमार डोगरा।
व्याख्या : राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रपति अवार्डी ललित कुमार डोगरा को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ल्लित कुमार डोगरा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा धर्मशाला योल कैंट, गांव स्लेट गोदाम के निवासी हैं। सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे उनके योगदान के लिए अब उन्हें फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया संस्था द्वारा तीन फरवरी 2024 को बिहार के छपरा जिला में राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
HP Current Affairs -2nd Week of January 2024
Read Also : Himachal Pradesh Current Affairs in Hindi
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment