HP Current Affairs -2nd Week of March 2022
- जिला मंडी से संबंध रखने वाली किस महिला को राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति अवार्ड प्रदान किया ?
उत्तर : अंशुल मल्होत्रा।
व्याख्या : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल के मंडी जिला की अंशुल मल्होत्रा को हस्तशिल्प और हथकरघा में बेहतर योगदान के लिए राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया हैं । अंशुल अब तक 200 से अधिक महिलाओं को कुल्लू व मंडी में हस्तशिल्प का नि:शुल्क प्रशिक्षण दे चुकी हैं ।
अंशुल के पिता ओम प्रकाश मल्होत्रा को वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से शिल्प गुरु का सम्मान मिल चुका है. वह लंबे समय से हस्तकरघा के क्षेत्र से जुड़े रहे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में जब मंडी दौरे पर आए थे तो ओम प्रकाश मल्होत्रा ने हथकरघा का प्रदर्शन किया था, जिसकी पीएम ने तारीफ भी की थी । अंशुल अब तक सात देशों तक इसकी धमक दिखा चुकी हैं।
- हिमाचल में पहली बार पुरुषों की आइस हॉकी प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
उत्तर : लाहौल-स्पीति के काजा आइस रिंक में।
व्याख्या : लाहौल के काजा आइस रिंक में पहली बार पुरुषों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हो रही है। यह प्रतियोगिता 20 मार्च तक चलेगी। प्रतियोगिता में देश की पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। यूटी लद्दाख के अलावा आईटीबीपी, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और सेना की टीम के बीच टक्कर होगी। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र सिंह जींदी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।
- जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में राज्य के पहले ड्रोन पायलट स्कूल का उद्घाटन किसने किया ?
उत्तर : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने।
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने 12 मार्च, 2022 को जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में राज्य के पहले ड्रोन पायलट स्कूल का उद्घाटन किया । ड्रोन एक नवाचार तकनीक है, जिसे फसलों पर निगरानी रखने के अतिरिक्त कीटनाशक के छिड़काव आदि के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है।
- हाल ही मे विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए “संवेदना योजना” का शुभारंभ किसने किया ?
उत्तर : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने।
व्याख्या : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 7 मार्च, 2022 को सुंदरनगर से विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए मंडी जिला प्रशासन और रेडक्रॉस की पहल “संवेदना योजना” का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत फिजियोथैरेपिस्ट दिव्यांग लोगों की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल संबंधी सूचना प्रदान करेंगे और गंभीर रूप से बीमार और कोमा में चल रहे मरीजों के घर-द्वार पहुंचेंगे। योजना के अन्तर्गत जरूरतमंदों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
- HPRCA Hamirpur Teachers (CBSE) Recruitment 2026 – Apply Online for Teaching Posts in HP Govt. CBSE Schools
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- भारत की जूनियर महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान प्रियंका ठाकुर का संबंध किस राज्य से है, जिसकी कप्तानी में हाल ही में टीम ने 16वीं जूनियर एशियन हैंडबॉल प्रतियोगिता जीती ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : हैंडबॉल खिलाड़ी प्रियंका ठाकुर का संबंध हिमाचल प्रदेश से है। भारतीय टीम ने कजाकिस्तान में आयोजित जूनियर एशियन महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल मुकाबले में टीम ने थाईलैंड को 41-18 से पराजित किया व छह अंकों के साथ शीर्ष पर रही। इस प्रतियोगिता में प्रियंका ठाकुर समेत पांच खिलाड़ी हिमाचल से तथा छह खिलाड़ी हरियाणा से हैं।
- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर ऐतिहासिक फाग मेला लगता है ?
उत्तर : रामपुर बुशैहर।
व्याख्या : ऐतिहासिक फाग मेला जिला शिमला के रामपुर बुशैहर में मनाया जाता है। इस वर्ष 19 मार्च से 22 मार्च तक मेले का आयोजन होगा।
- हिमाचल प्रदेश की किस नगर परिषद को स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे देश भर में फाइव स्टार अंडर गार्बेज फ्री सिटी घोषित किया गया है ?
उत्तर : सुंदरनगर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे देश भर में फाइव स्टार अंडर गार्बेज फ्री सिटी घोषित किया गया है और शहर के नाम स्वच्छता के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।
- हाल ही में हिमाचल महिला कब्बड्डी टीम ने किस टीम को हराकर राष्ट्रीय कबड्डी खिताब अपने नाम किया ?
उत्तर : रेलवे टीम को।
व्याख्या : हरियाणा के चरखी दादरी में आयोजित 68वीं राष्ट्रस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम विजेता बनी है। फाइनल में हिमाचल ने भारतीय रेलवे को पराजित किया है।
- जिला चम्बा के दिव्यांग सुनिल पथिक द्वारा लिखित पुस्तक “आशाओं भरा सफर” का विमोचन किसने किया ?
उत्तर : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने।
व्याख्या : जिला चम्बा के दिव्यांग सुनिल पथिक द्वारा लिखित पुस्तक “आशाओं भरा सफर” का मुख्यमंत्री श्री जयराम ने विमोचन किया।
HP Current Affairs -2nd Week of March 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
Leave a Comment