HP Current Affairs – 2nd Week of October 2022 | Current Affairs of Himachal Pradesh
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किस स्थान में प्रदेश का पहला विज्ञान संग्रहालय खोला गया?
उत्तर : चम्बा।
व्याख्या : चंबा के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्थापित हिमाचल प्रदेश के पहले विज्ञान संग्रहालय का शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्घाटन किया। इस संग्रहालय का नाम पंडित जयवंत राम उपमन्यु विज्ञान संग्रहालय रखा गया है। पंडित जयवंत राम उपमन्यु हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष और स्टेट हाई स्कूल चंबा में भारतीय मूल के पहले मुख्याध्यापक थे।
- हाल ही में कहां पर हिमाचल प्रदेश का तीसरा सिंथेटिक ट्रैक शुरू किया गया ?
उत्तर : लुहणु (बिलासपुर) में।
व्याख्या : जिला मुख्यालय बिलासपुर के लुहणू में प्रदेश के तीसरे सिंथेटिक ट्रैक का शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुभारंभ किया। उन्होंने लुहणू में हॉकी मैदान में एस्ट्रो टर्फ बिछाने और एक आधुनिक जिम्नेजियम खोले जाएंगे। उन्होंने लुहणू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का नाम अटल बिहारी वाजपेयी रखा। लुहणू में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आठ लेन के 400 मीटर ट्रैक को 9.05 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
- हाल ही में गेयटी थिएटर में मनाए गए 71वें वन्यप्राणी सप्ताह के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कौन थे ?
उत्तर : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यप्राणी विभाग द्वारा आयोजित 71वें वन्यप्राणी सप्ताह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
- गुजरात के गांधीनगर में 36वीं राष्ट्रीय खेलों में जिला मंडी के निवासी नवीन ने कुश्ती में कौन सा पदक जीता ?
उत्तर : कांस्य पदक।
व्याख्या : गुजरात के गांधीनगर में 36वीं राष्ट्रीय खेलों में जिला मंडी के सुंदरनगर के निवासी नवीन ने कुश्ती में 74 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
- देश की चौथी बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ऊना के रेलवे स्टेशन से किसने शुरुआत की ?
उत्तर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने।
व्याख्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को देश की चौथी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी।
- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला चम्बा में किन दो जलविद्युत परियोजनाओं को आधारशिला रखी ?
उत्तर : 48 मेगावाट चांजू-3 हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 30 मेगावाट देवथल चांजू हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट।
व्याख्या : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज प्रदेश के चंबा जिला में दो जलविद्युत परियोजनाओं 48 मेगावाट चांजू-3 हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट और 30 मेगावाट देवथल चांजू हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इन दोनों परियोजनाओं से वार्षिक 270 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और प्रदेश को लगभग 110 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा।
HP Current Affairs – 2nd Week of October 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment