HP Current Affairs -3rd Week of January 2024
- हिमाचल प्रदेश का पहला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट कहां तैयार किया जा रहा है ?
उत्तर : धर्मशाला।
व्याख्या : ” मलीय कीचड़ और सेप्टेज प्रबंधन (एफएसएसएम) योजना” के तहत धर्मशाला के सकोह में प्रदेश का पहला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हो रहा है।
- हाल ही में जिला मण्डी की खुशबू शर्मा को उनकी किस पुस्तक के लिए मुंबई में आयोजित इंडिया ऑथर्स कॉन्क्लेव के दौरान आईएए लेखक पुरस्कार से नवाजा गया?
उत्तर : वन डिसीजन 1000 बेनिफिट में।
व्याख्या : मंडी की खलियार निवासी खुशबू शर्मा की हाल ही में “वन डिसीजन 1000 बेनिफिट में” पुस्तक प्रकाशित हुई। इस पुस्तक के लिए खुशबू शर्मा को मुंबई में आयोजित इंडिया ऑथर्स कॉन्क्लेव के दौरान आईएए लेखक पुरस्कार से नवाजा गया।
- हाल ही में कहां पर दुनिया के सबसे ऊंचे “फिडलहैड लंगडू स्कल्पचर” का लोकार्पण विधायक सुधीर शर्मा ने किया ?
उत्तर : धर्मशाला।
व्याख्या : जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती दाड़ी बाईपास चौक पर एशिया का पहला और दुनिया का सबसे ऊंचा फिडलहैड (लुंगड़ू) स्कल्पचर स्थापित किया गया है।
- हाल ही में भारतीय सेना दिवस के अवसर पर शिमला के अनाडेल में आयोजित नो योर आर्मी कार्यक्रम की अध्यक्षता किसने की थी ?
उत्तर : शिव प्रताप शुक्ल।
व्याख्या : शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान द्वारा सेना दिवस के अवसर पर नो योर आर्मी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। इस 2 दिवसीय कार्यक्रम के तहत अनाडेल व आर्मी हेरिटेज म्यूजियम में भारतीय सेना के समृद्ध इतिहास व वीरता की झलक दिखाने के लिए सेना के हथियार व उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश की किस महिला खिलाड़ी ने राष्ट्रीय पैरा गेम्स शॉट पुट में गोल्ड मैडल जीता ?
उत्तर : ज्योति ठाकुर।
व्याख्या : जिला कुल्लू के बंजार की ग्राम पंचायत बालागाड़ की ज्योति ठाकुर ने राष्ट्रीय पैरा गेम्स के शॉट पुट में गोल्ड मेडल और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। नेशनल पैरा गेम्स का आयोजन गोवा में किया गया। इसके अलावा पुणे में भी पैरा गेम्स में शॉट पुट तथा डिस्क थ्रो में ज्योति ठाकुर ने दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता था।
- हिमाचल प्रदेश को स्टार्टअप रैंकिंग-2022 के किस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर पुरस्कार प्रदान किया गया ?
उत्तर : श्रेणी-बी (एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्य) में।
व्याख्या : समूचे देश में लागू की स्टार्टअप योजना में हिमाचल प्रदेश को श्रेणी बी (एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्य) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला है। राज्य को क्षमता निर्माण में अग्रणी, फंडिग लीडर, सस्टेनेबिलिटी प्रोमोटर, इनक्यूबेशन हब, मॅटरशिप चैंपियन, इनोवेटिव लीडर और संस्थागत चैंपियन के रूप में मान्यता दी गई।
- हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किस विधानसभा क्षेत्र से ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया है ?
उत्तर : नादौन।
व्याख्या : “सरकार गांव के द्वार” विशेष कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के गलोड़ से की।
- हाल ही में किस पुलिस स्टेशन को 2023 के लिए हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है?
उत्तर : सदर पुलिस स्टेशन सोलन।
व्याख्या : सदर पुलिस स्टेशन सोलन को 2023 के लिए हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है। इसे देश के शीर्ष 10 पुलिस स्टेशनों में रैंक से सम्मानित किया गया है।
- हिमाचल प्रदेश के किस जिला में HPCL के सहयोग से इथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा?
उत्तर : ऊना।
व्याख्या : ऊना जिला के जीतपुर बेहड़ी में इथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट के निर्माण से प्रतिमाह 21 करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति होगी। इस प्लांट का निर्माण हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा प्रदेश सरकार द्वारा 50:50 फीसदी हिस्सेदारी में किया जाएगा।
- हाल ही में किस जिले में “एडवेंचर टूरिज्म उत्सव” का शुभारंभ किया?
उत्तर : बिलासपुर।
व्याख्या : तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने गोविंदसागर झील के किनारे आयोजित हो रहे “एडवेंचर टूरिज्म उत्सव” का शुभारंभ किया।
- किस जिले में ‘फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना’ का निर्माण किया जा रहा है?
उत्तर : कांगड़ा।
उत्तर : जिला कांगड़ा के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।
- हिमाचल प्रदेश का पहला डे बोर्डिंग स्कूल कहां बनाया जा रहा है?
उत्तर : भोरंज।
व्याख्या : हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का पहला डे बोर्डिंग स्कूल बनेगा।
HP Current Affairs -3rd Week of January 2024
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities

- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026

- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online

- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5

- Daily Himachal GK in Hindi (HP History) -4

Leave a Comment