HP Current Affairs -3rd Week of May 2022
- हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय (High Court) के 27 वें मुख्य न्यायाधीश कौन होंगे ?
उत्तर : न्यायाधीश अमजद ए सईद।
व्याख्या : बॉम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। 25 मई को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। न्यायाधीश अमजद ए सईद 21 जनवरी, 2023 तक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे।
- हिमाचल प्रदेश की कौन खिलाड़ी दुबई में होने वाली अंतराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ?
उत्तर : उन्नति वर्मा।
व्याख्या : दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिरमौर के पांवटा साहिब की उन्नति वर्मा देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी साल जनवरी में हरियाणा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्नति ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में दो रजत पदक जीते हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्नति का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।
- दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का कौन सा स्थान रहा ?
उत्तर : दूसरा (उप-विजेता)
व्याख्या : देश की राजधानी दिल्ली में हुई राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम उपविजेता बनी। यह मुकाबला मुंबई और हिमाचल के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। मुंबई और हिमाचल की टीम फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में हिमाचल टीम मुंबई से 20 रन से हार गई। इससे पहले प्रदेश की टीम ने 2019 में चंडीगढ़ में हुई प्रतियोगिता में विजेता का खिताब जीता था।
- मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के दूसरे रेशम बीज उत्पादन केंद्र का शुभारंभ कहाँ किया ?
उत्तर : थुनाग (जिला मंडी)
व्याख्या : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने आज मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में प्रदेश के दूसरे रेशम बीज उत्पादन केंद्र का शुभारंभ किया। यह केन्द्र हिमाचल प्रदेश में रेशम बीज उत्पादन की जरूरत को पूरा करने तथा रेशम कीट पालकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। प्रदेश में 7500 औंस रेशम की जरूरत को पूरा करने के लिए राज्य के पहले रेशम बीज उत्पादन केंद्र पालमपुर में 2500 औंस रेशम का उत्पादन किया जा रहा है। शेष 5000 औंस रेशम की जरूरत अब थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्र पूरा करेगा, जो इससे पूर्व आयात की जाती थी।
- जर्मनी में हुई शूटिंग वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में हिमाचल के किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता ?
उत्तर : जीना खिट्टा।
व्याख्या : जर्मनी में शूटिंग वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की जीना खिट्टा ने भारत का प्रतिनिधित्व कर एक बार फिर स्वर्ण पदक जीता है। रोहड़ू के ही सूर्या प्रताप ने टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किया है। वर्ल्ड कप में 48 देशों से 512 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जीना खिट्टा ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
- केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित हुई राष्ट्र स्तरीय चौथी मास्टर्स खेल कूद प्रतियोगिता में महिला हॉकी किस टीम ने जीती ?
उत्तर : हिमाचल महिला हॉकी टीम ने।
व्याख्या : राष्ट्र स्तरीय मास्टर्ज गेम्स का आयोजन केरल के तिरुवंतपुरम में हुआ। हिमाचल हॉकी टीम की महिला खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल प्रतियोगिता में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
HP Current Affairs -3rd Week of May 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HPRCA Hamirpur Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 -Apply Online
- HPRCA Hamirpur HP Patwari Recruitment 2026
- HPPSC Shimla All Latest Notification -December 2025
- HPU Shimla All Latest Notifications -December 2025
- SSC Constable (GD) And Rifleman (GD) Recruitment 2026