HP Current Affairs – 3rd Week of September 2021
- केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के किस पूर्व न्यायाधीश को सशस्त्र बल न्यायाधिकरण में न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया है ?
उत्तर : पूर्व न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी।
व्याख्या : पूर्व न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी को केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ की क्षेत्रीय पीठ के लिए न्यायिक सदस्य के रूप में तैनात किया है। न्यायमूर्ति चौधरी मंडी जिले के लोहारा गांव के रहने वाले हैं।1995 को उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 21 जनवरी 2012 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। उसके बाद उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। वे दो बार प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी रहे।
- हिमाचल प्रदेश के किस स्थान में हॉकी एस्ट्रोटर्फ बनाया जाएगा ?
उत्तर : सिरमौर के माजरा में।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में खेलों इंडिया योजना के तहत सिरमौर के माजरा में हॉकी एस्ट्रोटर्फ के लिए केंद्र सरकार ने 5.50 करोड़ रूपये स्वीकृत किये हैं। इसके अलावा दो इंडोर स्टेडियम एक सुंदरनगर दूसरा सोलन में बनाया जाएगा। बिलासपुर के लुहणू स्टेडियम को खेलों इंडिया का सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इन चारों प्रोजेक्टों के लिए केंद्र सरकार ने 15 करोड़ रूपये मंजूर किए हैं।
एस्ट्रोटर्फ मैदान की खास बात यह होती है, कि यह पूरी तरह समतल होता है। इसमें क्रत्रिम घास उगाई जाती है, जो साधारण घास की अपेक्षा अधिक मजबूत होती है। इस घास की मिट्टी के अंदर पकड़ मजबूत होती है, जिससे खेल के दौरान यह उखड़ती नहीं है।
- सुप्रीम कोर्ट ने कॉलेजियम ने किसे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है ?
उत्तर : जस्टिस मोहम्मद रफीक।
व्याख्या : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक जल्द हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय नियुक्त हो सकते हैं और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आरवी मलीमठ को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
- सतलुज पेयजल प्रोजेक्ट के लिए हिमाचल सरकार ने किसके साथ समझौता किया ?
उत्तर : वर्ल्ड बैंक।
व्याख्या : सतलुज पेयजल प्रोजेक्ट को लेकर प्रदेश सरकार और वर्ल्ड बैंक के बीच समझौता हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए वर्ल्ड बैंक 1168 करोड़ रुपये देगा। बाकि 657 करोड़ रूपये प्रदेश सरकार देगी। इस परियोजना से शिमला शहर में 24 घंटे पानी उपलब्ध होगा।
- मनरेगा के तहत हिमाचल प्रदेश के किस जिला द्वारा सबसे अधिक रोजगार उपलब्ध करवाया गया ?
उत्तर : मंडी। - राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड्स 2020 पुरस्कार से किस हिमाचली को सम्मानित किया गया ?
उत्तर : श्रीमती विद्या भारंता और श्रीमती अरुणा कुमारी। - माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को कब संबोधित किया ?
उत्तर : 17 सितंबर 2021
व्याख्या : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और श्री प्रणव मुखर्जी ने भी हिमाचल प्रदेश के विधान सभा के विशेष सत्र को संबोधित किया था।
- हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी सोमेश गोयल की किस पुस्तक को बेस्ट कॉफ़ी टेबल बुक का खिताब दिया गया ?
उत्तर : “हिमाचल बर्ड्स”
HP Current Affairs – 3rd Week of September 2021
Read Also : More Current affairs of Himachal Pradesh
- HPRCA Hamirpur Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 -Apply Online
- HPRCA Hamirpur HP Patwari Recruitment 2026
- HPPSC Shimla All Latest Notification -December 2025
- HPU Shimla All Latest Notifications -December 2025
- SSC Constable (GD) And Rifleman (GD) Recruitment 2026