HP Current Affairs -4th Week of November 2021
- शहरी विकास लक्ष्य सूचकांक 2021-22 में हिमाचल प्रदेश का कौन सा शहर देश भर में शीर्ष पर रहा ?
उत्तर : शिमला।
व्याख्या : केंद्रीय नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य शहरी भारत सूचकांक 2021-22 में शिमला शहर देश भर में शीर्ष स्थान पर रहा है। इस सूचकांक में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों पर नीति आयोग ने 56 शहरों का मूल्यांकन किया था। शहरी क्षेत्र टॉप 10 में शिमला को 100 में से 75.50 अंकों के साथ श्रेष्ठ स्थान मिला है। पहली बार शहरी क्षेत्रों के लिए रैंकिंग घोषित की है।
- शहीद वृजेश कुमार का सबंध हिमाचल प्रदेश के किस जिले से हैं जिन्हें मरणोपरांत 2021 में राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया ?
उत्तर : जिला ऊना।
व्याख्या : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर में 2018 के आपरेशन में एक आतंकवादी को मारने और दो अन्य को घायल करने के लिए 4 पैरा (विशेष बल) के लांस नायक संदीप सिंह को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया। उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
- हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा हिमाचल पुलिस कौन सा सम्मान प्रदान किया गया ?
उत्तर : राष्ट्रपति कलर्स।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश पुलिस को भारत के राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति कलर्स से सम्मानित किया गया है। प्रदेश पुलिस राष्ट्रपति कलर्स पाने वाली आठवीं राज्य की पुलिस होगी।
- इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ शिमला के सातवें संस्करण का आयोजन कहाँ किया गया ?
उत्तर : गेयटी थिएटर में। - इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ शिमला के सातवें संस्करण में किस फिल्म को बेस्ट अवार्ड मिला ?
उत्तर : दालचीनी और मैन एंड हिज शूज
व्याख्या : इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मु यमंत्री जय राम ठाकुर ने की। मु यमंत्री ने इस अवसर पर विजेता फिल्म निर्देशक को स मानित किया। दालचीनी और मैन एंड हिज शूज फिल्म को बेस्ट अवार्ड मिला। अंतराष्ट्रीय फिल्म डाई ग्रेज को स्पेशल ज्यूरी अवार्ड मिला।
- राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे -5 (एनएफएचएस) के ताज़ा सर्वे के अनुसार प्रदेश में पिछले पांच सालों में प्रति हजार पुरुषों पर लड़कियों की संख्या कितनी कम हुई है ?
उत्तर : 38
व्याख्या : राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे -5 (एनएफएचएस) के ताज़ा सर्वे के अनुसार प्रदेश में पिछले पांच सालों में प्रति हजार पुरुषों पर लड़कियों की संख्या 38 कम हो गई है। 2015 -16 में हुए सर्वे में बेटियों की संख्या 1078 थी जबकि 2019-20 में 1040 बेटियां दर्ज की गई है। साथ ही पिछले पांच साल में पैदा हुए बच्चों के लिंगानुपात में भी अंतर दर्ज किया गया। प्रति हजार किशोरों की तुलना 2019 -20 में 875 बेटियों का जन्म हुआ , जबकि 2015-16 में यह आंकड़ा 937 था।
HP Current Affairs -4th Week of November 2021
Also Read : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HP Vocational Trainer Recruitment 2026: Apply Online for 77 Posts, Salary ₹19,700 Per Month
- HP Jal Shakti Division Reckong Peo Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- HPPWD Driver Recruitment 2026: हिमाचल लोक निर्माण विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
- CSD Canteen Palampur Recruitment 2026: Apply for 19 Posts, 10th/12th Pass & Graduates Eligible
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
Leave a Comment