HP Current Affairs -9 & 10 January 2024
- हाल ही में हमीरपुर में ‘एक से श्रेष्ठ’ के 500 वें केंद्र केंद्र का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
उत्तर : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
व्याख्या : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हमीरपुर में ‘एक से श्रेष्ठ’ के 500वें केंद्र के शुभारंभ किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में चलाए जा रहे शैक्षणिक कार्यक्रम ‘एक से श्रेष्ठ’ के 500वें केंद्र का 20 हजार से भी ज्यादा लोगों की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ हुआ।
- हाल ही में कहां पर हि. प्र. पीडब्ल्यूडी विभाग ने हिमाचल प्रदेश का पहला कैल्शियम क्लोराइड प्लांट शुरू किया ?
उत्तर : शिमला।
व्याख्या : शिमला में हिमपात के दौरान कोई दुर्घटना न हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने शिमला में कैल्शियम क्लोराइड और ब्राइन का प्लांट लगाया है। यह विधि बेहद किफायती है। इसका खर्च मात्र 500 रुपये प्रति किलोमीटर (सिंगल लेन) है।
- हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कहां पर 36 वर्षों के बाद तीन दिवसीय शांत महायज्ञ का आयोजन किया गया?
उत्तर : गवास (रोहड़ू, शिमला)
व्याख्या : जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के गवास में तीन दिवसीय शांत महायज्ञ 36 वर्षों के बाद आयोजित किया। शांत महायज्ञ में क्षेत्र के हजारों लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे। साथ ही रोहड़ू और जुब्बल क्षेत्र के सात देवता और 13 खूंद शामिल हुए।
- हाल ही में भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
उत्तर : अर्जुन पुरस्कार।
व्याख्या : भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान एवं शिलाई, सिरमौर से संबंध रखने वाली रितु नेगी को राष्ट्रपति भवन में l आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। ऋतु नेगी शिलाई विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली खिलाड़ी बनी। रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन में आयोजित हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।
- हाल ही में प्रदेश सरकार ने आयुष व युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का दायित्व किसे सौंपा ?
उत्तर : यादविंद्र गोमा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग तथा यादविंद्र गोमा को आयुष व युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का दायित्व दिया गया।
- हिमाचल सरकार कहां राष्ट्रीय कैंसर केंद्र स्थापित करने जा रही है?
उत्तर : हमीरपुर।
व्याख्या : प्रदेश सरकार हमीरपुर में राष्ट्रीय कैंसर केंद्र स्थापित करने जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम मेधा) का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
HP Current Affairs -9 & 10 January 2024
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment