HP Current Affairs in Hindi -25 March 2022
- हाल ही में कौन हिमाचल प्रदेश के निर्विरोध राज्यसभा के सांसद निर्वाचित हुए ?
उत्तर : डॉ. सिकंदर कुमार ।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित किए। डॉ सिकंदर कुमार हिमाचल प्रदेश के तीसरे राज्यसभा सांसद होंगे। अब राज्यसभा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व जगत प्रकाश नड्डा, इंदु गोस्वामी और डॉ. सिकंदर कुमार करेंगे।
- हाल ही में हमीरपुर जिला में बहने वाली किन खड्डों में यूरेनियम के अवशेष मिले ?
उत्तर : कुनाह और पुंग खड्ड।
व्याख्या : हमीरपुर जिले के मुख्यालय हमीरपुर से 10 किलोमीटर दूरी पर कुनाह और पुंग खड्ड में बहुत जगहों पर यूरेनियम के अवशेष मिले हैं।
- हिमाचल प्रदेश में कहाँ पर माउंटेन टेरेन बाइकिंग और बाइसाइकिल मोटोक्रॉस में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत के पहले साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र को स्थापित किया जाएगा ?
उत्तर : शिमला ।
व्याख्या : केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवा और खेल विभाग के सहयोग से शिमला में माउंटेन टेरेन बाइकिंग और बाइसाइकिल मोटोक्रॉस में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत के पहले एसएआई (साई) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी।
HP Current Affairs in Hindi -25 March 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- HPPSC Shimla Agriculture Development Officer (ADO) Recruitment 2026 – Apply Online
- HP Home Guards Department JOA IT Recruitment 2026 -Apply Now
- HP Jal Shakti Division Pragpur Para Pump Operator, Para Fitter & Multipurpose Worker Recruitment 2026
- HP Jal Shakti Division Kullu Para Cook And Para Helper Recruitment 2026
- Jal Shakti Division Katrain Para Pump Operator, Para Fitter And Multipurpose Worker Recruitment 2026
Leave a Comment