HP Current Affairs in Hindi -27 March 2022
- हिमाचल के लाहौल घाटी के सिस्सू में आयोजित देश की पहली स्नो मैराथन में महिला वर्ग में कौन विजेता बनी ?
उत्तर : तंजिन डोलमा।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी के सिस्सू में आयोजित देश की पहली स्नो मैराथन में काजा की तंजिन डोलमा को महिला वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। बर्फ के बीच 42 किलोमीटर की दौड़ को डोलमा ने पांच घंटे, पांच मिनट और 30 सेकेंड में पूरा किया। पुरुष वर्ग की मैराथन में शाश्वत ने 4 घंटे 41 मिनट 7 सेकेंड का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से मनाली में ही रह रहे हैं।
- नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में अंडर 20 वर्ग में देशभर में हिमाचल ने कौन सा स्थान हासिल किया ?
उत्तर : दूसरा।
व्याख्या : नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में अंडर 20 वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की छह धाविकाओं ऊना की गार्गी और ज्योति, मंडी-जोगिंद्रनगर की गंगा और मंजुला, कुल्लू की नीलिमा और मेनका ने हिस्सा लिया।
HP Current Affairs in Hindi -27 March 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh
- India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन
- HP Forest Department JOA(IT) Recruitment 2026: 2 Posts for Persons with Benchmark Disabilities
- Jal Shakti Division Anni Para Cook & Para Helper Recruitment 2026
- HPAS Combined Competitive Examination 2026 : Official Notification Out -Apply Online
- Daily Himachal Gk in Hindi (HP History) -5
Leave a Comment